Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बर्मामाइंस इस्टप्लांट बस्ती में जमीन पर दो पक्ष की दावेदारी, मारपीट

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
 बर्मामाइंस थाना क्षेत्र इस्ट प्लांट बस्ती में जमीन विवाद में दो पक्ष के बीच जमकार मारपीट हुई। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। मारपीट में संजय सिंह को सिर में चोट आई हैं। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं। घायल ने पुलिस को बताया बलिस्टर सिंह से उसका जमीन को लेकर विवाद था। जमीन पर धारा 144 लगाया गया था।

सोमवार को बालिस्टर सिंह जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे थे। मना करने पर उनके साथ बालिस्टर सिंह, धीरज सिंह ने मारपीट की। बालिस्टर सिंह, धीरज सिंह आए दिन जान मारने की धमकी दिया करते हैं । संजय सिंह ने मारपीट करने वाले आरोपितों के खिलाफ और दूसरे पक्ष की ओर से धीरज सिंह ने संजय सिंह और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Comments