पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
वंचित महिला मतदाताओं का मतदाता सूची में शीघ्र कराएं निबंधन : डीसी
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उपायुक्त ने की बैठक
जिले में चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री शशि रंजन ने गुरुवार को बैठक की।समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में जिले के पांकी,विश्रामपुर,व डालटनगंज के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,राज्य निर्वाचन आयोग से अवर निर्वाचन पदाधिकारी मयंक भूषण,व निर्वाचन आयोग के प्रोग्रामर उदय शंकर राय शामिल थे।
बैठक में उपायुक्त ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में किसी योग्य का नाम मतदाता सूची से नही छुटे।इस दौरान उन्होंने वंचित महिला मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही।
बैठक में निर्वाचन आयोग के प्रोग्रामर उदय शंकर राय ने जिले के हुसैनाबाद,पांकी,बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्रों में जेंडर रेसियो पर अधिक काम करने की ज़रूरत बतायी वहीं पांकी,छत्तरपुर,व डालटनगंज विधानसभा में इपी रेसियो के विषय पर काम करने पर बल दिया।उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को nvsp.in एवं वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की बात कही।
वहीं अवर निर्वाचन पदाधिकारी मयंक भूषण ने मतदाता सूची में योग्य मतदताओं के नाम अधिक से अधिक जोड़वाने को लेकर सोशल मीडिया के उपयोग पर ज़ोर देने की बात कही।उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत योग्य मतदताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो इसके लिए बीएलओ को सक्रिय करने की आवश्यकता है।
इस दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री शैलेश कुमार सिंह ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 की विस्तृत जानकारी दी।
Comments
Post a Comment