पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
उप निर्वाचन पदाधिकारी ने योध सिंह नामधारी महाविद्यालय एवं गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय के बच्चों को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के संबंध में किया जागरूक
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 12वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.इसी कड़ी में शनिवार को जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के मद्देनजर मेदनीनगर के योध सिंह नामधारी महाविद्यालय एवं गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जागरूकता अभियान चलाया.बच्चों को जागरूक करते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के तहत पांच श्रेणियों क्वीज कंटेस्ट,वीडियो मेकिंग,पोस्टर डिजाइनिंग,सांग व स्लोगन कंटेस्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी आयु वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकेंगे.उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से संबंधित विवरणी भारत निर्वाचन आयोग,नयी दिल्ली के वेबसाइट ecisveep.nic.in/contest तथा voterawarenesscontest.in पर भी देखा जा सकता है एवं इसके माध्यम से भाग लिया जा सकता है. प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आयोग द्वारा निर्धारित थीम "मेरा मत मेरा भविष्य-एक वोट की शक्ति"के आधार पर अपनी प्रविष्टियां को दिनांक 15 मार्च 2022 तक voter-contest@eci.gov.in पर मेल कर सकतें हैं.वहीं क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के वेबसाइट पर निबंधन कराना होगा.श्री सिंह ने कहा कि स्वीप के तहत राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता लोगों के प्रतिभा एवं रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उनकी सक्रिय सहभागिता से लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास है.इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा.इसके अलावे फ़िल्म व ड्रामा एक्टर डायरेक्टर,अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सह डिस्ट्रिक्ट आइकॉन सैकत चट्टोपाध्याय ने भी विद्यार्थियों को मतदाता प्रतियोगिता के संबंध में जागरूक किया.मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक,एवं निर्वाचन कार्यालय के शशि मोहन सिंह,राहुल रंजन,सुदेश्वर राम,कुमार सौरभ एवं प्रियंका कुमारी उपस्थित रहे.विज्ञापन
Comments
Post a Comment