पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मतदाता संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन है वोटर हेल्पलाइन ऐप:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है यह एप
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अधिकाधिक संख्या में यह एप डाउनलोड करने की अपील की
चुनाव आयोग ने वोटरों की तमाम दिक्कतों को घर बैठे दूर करवाने के लिए एक मोबाइल ऐप विकासित किया है जिसका नाम वोटर हेल्पलाइन एप है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन ने बताया कि इस मोबाइल ऐप के जरिये नागरिकों को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने,उसमें संशोधन, अपमार्जन,एक ही विधानसभा के किसी अन्य भाग में स्थानांतरण,एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में स्थानांतरण,चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को जानने, चुनाव के नतीजे जानने की सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि आसान भाषा में कहा जाए तो मतदाता संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन है वोटर हेल्पलाइन ऐप।विज्ञापन
नये वोटर घर बैठे दर्ज करवा सकेंगे मतदाता सूची में अपना नाम: जिला निर्वाचन पदाधिकारी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित पहली नवम्बर से शुरू होने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पहली जनवरी 2022 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले नये वोटरों के नाम जोड़ने की सुविधा पर भी इस ऐप पर मिलेगी।उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह इस मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके इसमें दी गई वोटर सम्बंधी सुविधाओं का लाभ उठाएं।
प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं ऐप्लीकेशन:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि यह ऐप प्ले स्टोर (एंड्राइड)/ऐप स्टोर (ios) पर उपलब्ध है।कोई भी व्यक्ति बड़ी ही आसानी से इसे अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं।उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को लोगों के बीच इस ऐप के बारे में प्रचार प्रसार कराने की बात कही है।
Comments
Post a Comment