पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेडियो पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को सुना
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मेदनीनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेडियो व टेलीविजन पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को बूथ संख्या 63, 64, 65, 66 के नजदीक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल सिंह आवासीय परिसर में सुना । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत में इटली से वापस लाए गए हजारों साल पुराना प्राचीन मूर्ति की जिक्र की फिर उन्होंने तंजानिया की दो भाई-बहन किलि पॉल और उनकी बहन नीमा का जिक्र किया
जिनके अंदर भारतीय संगीत को लेकर एक जुनून है, एक दीवानगी है और इसी वजह से वे काफी लोकप्रिय भी हैं फिर उन्होंने भारत में बोले जाने वाली विभिन्न भाषाओं के बारे में जिक्र किया।
मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रफुल्ल सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के मन की बात को देश की जनता के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मोदी ने देश के सभी वर्गों की पीड़ा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता में है।
इसी क्रम में जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की हर कड़ी को सुनने और उन्हें अपने जीवन शैली में उतारने की अपील की।
आज मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय शुक्ला शिव शंकर मिश्रा सुधीर पांडे पंकज शर्मा दीपक सिन्हा विकास सिंह सूर्य प्रताप सिंह अनिमेष सिंह संजय बर्मन सुशील श्रीवास्तव प्रदीप सिंह कुणाल सिंह विकास तिवारी सोनू मालिक संतोष शर्मा नीरज कुमार सिन्हा कुणाल सिंह आदि ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।
Comments
Post a Comment