पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
छह माह से यात्री ट्रेनों का परिचालन रेलवे ने बंद कर कुछ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन तो शु्रू कर दिया है, लेकिन इन स्पेशल ट्रेनों में पुरी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में तो जेनरल कोच लगाए ही नहीं गए हैं। पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस में जेनरल कोच लगाए गए हैं लेकिन इन कोचों में यात्रा करने के लिए यात्री को टाटा-से भुवनेश्वर के बीच 15 रुपये अधिक किराया देना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बिना रिजर्वेशन व कंफर्म टिकट के कोई यात्री ट्रेन में सफर कर ही नहीं सकते।
टाटानगर स्टेशन से परिचालन होने वाली पैसेंजर ट्रेनों में प्रतिदिन 800 से 1200 यात्री सफर करते थे। वहीं लंबी दूरी में लगे एक जेनरल कोच में 72 से 110 सीटें होती है। कोरोना काल से पहले जनरल कोच में क्षमता से तीन गुणा अधिक यात्री सफर करते थे। यात्री राहुल महतो ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन होने से ग्रामीण क्षेत्रों के स्टेशनों जैसे चाकुलिया, घाटशिला, गम्हरिया स्टेशन जाने में ग्रामीणों को आसानी होती थी। लेकिन जेनरल कोच में रिजर्वेशन की प्रक्रिया पूरी करने से कई ग्रामीणों को फार्म भरना तक नहीं आता है।
Comments
Post a Comment