पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
दिल्ली: प्याज की आसमान छूती कीमतें लोगों के आंखों से आंसू निकाल रही हैं, लेकिन नेफेड के डायरेक्टर अशोक ठाकुर के मुताबिक प्याज की कीमतें जल्द ही काबू में आ जाएंगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान से प्याज ही आवक जल्द ही शुरू हो जाएगी, जिसके बाद प्याज की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
नेफेड के डयरेक्टर के मुताबिक, केंद्र सरकार ने जमाखोरों पर काबू पाने के लिए स्टॉक लिमिट लगा दिया है, वहीं सरकार ने प्याज के आयात की इजाजत दे दी है और निर्यात पर रोक लगा दी है। इसका सीधा असर प्याज की कीमतों पर पड़ेगा और जल्द ही 80 से 100 रुपए प्रति किलो में मिल रहे प्याज की कीमतों में बड़ी कमी देखी जाएगी।
ये रही वजह
प्याज की कीमतों में उछाल के कारणों पर अशोक ठाकुर ने बताया कि इस साल भारी बारिश के चलते प्याज की भारी फसल बर्बाद हो गई, लेकिन उन्होंने बताया कि नेफेड ने एक लाख मीट्रिक टन का बफर स्टॉक बनाया है, जिसे राज्यों को 21 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे लोगों को सस्ता प्याज मिल सके।
उन्होंने बताया कि अगर ट्रास्पोर्टेशन और रखरखाव का खर्च जोड़ लें तो भी राज्य 28 रुपये प्रति किलो में प्याज लोगों को बेच सकेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सफल, मदर डेयरी, केंद्रीय भंडार, एससीसीएफ और नेफेड के जरिये सस्ती कीमत पर प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है।
Comments
Post a Comment