पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जिले के पीएम किसान के लाभुकों को शत प्रतिशत केसीसी से अच्छादित करने के उद्देश्य से उपायुक्त शशि रंजन ने गुरुवार को जिला कृषि पदाधिकारी, अग्रणी बैंक पदाधिकारी,एवं विभिन्न बैंक के प्रबंधकों के साथ बैठक की।समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त श्री रंजन ने सभी बैंक प्रबंधकों को आगामी तीन कार्यदिवस में ज़िला अंतर्गत सभी ब्रांचों को प्रत्येक दिन कम से कम सौ केसीसी के आवेदनों की स्वीकृति देने की बात कही।उन्होंने कहा कि सभी बैंक मैनेजर यह सुनिश्चित करें कि उनके यहां केसीसी से संबंधित प्रतिदिन कम से कम सौ आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की जाए।
उपायुक्त ने बैठक में आये बैंक के प्रतिनिधियों को बताया कि दिनांक 9.8.2021 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राज्य एवं जिला स्तर पर केसीसी वितरण समारोह का आयोजन प्रस्तावित है।विज्ञापन
बैंकों को भेजे गये आवेदनों को युद्ध स्तर पर निष्पादन करवाना सुनिश्चित करें:उपायुक्त
बैठक में उपायुक्त को बताया गया कि दिनांक 13.7.2021 से लेकर अबतक विभिन्न बैंकों में केसीसी से संबंधित कुल 38689 आवेदन जमा कराए गए हैं।इस पर उपायुक्त ने कृषि पदाधिकारी एवं अग्रणी बैंक पदाधिकारी को बैंक के प्रबंधकों के साथ मिलकर आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करते सभी आवेदनों को हुए युद्ध स्तर पर निष्पादित करने की बात कही।वहीं डीसी ने सभी बीडीओ को बैंक शाखाओं में प्राप्त केसीसी आवेदन पत्रों को स्वीकृत करने हेतु संबंधित बैंकों में कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति करने की बात कही ताकि ससमय केसीसी आवेदन पत्रों का निष्पादन किया जा सके।इसके अलावे उपायुक्त ने वीसी के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी,बीटीएम,एटीएम,के साथ बैठक कर सभी को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए केसीसी आवेदनों को निष्पादित करने को लेकर निर्देशित किया।
Comments
Post a Comment