पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
प्रखंड वार कैंप लगाने की तिथि हुई निर्धारित, 24 नवंबर से 28 नवंबर के बीच लगाई जाएगी शिविर
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में कैंप लगाकर प्रधानमंत्री किसान सामान्य निधि योजना के लाभुकों को केसीसी से आच्छादित किया जाएगा। प्रखंड वार शिविर लगाने हेतु तिथि का निर्धारण किया जा चुका है। 24 नवंबर 2020 से 28 नवंबर 2020 तक लगाए जाने वाले शिविर में लाभुकों को केसीसी से अच्छादित किया जाएगा।
निर्धारित की गई तिथि निम्न है
दिनांक 24 नवंबर 2020 को सदर मेदनीनगर, सतबरवा हुसैनाबाद एवं नौडीहा बाजार।
दिनांक 25 नवंबर 2020 को चैनपुर पाकी विश्रामपुर एवं हरिहरगंज।
दिनांक 26 नवंबर 2020 को मनातू, पाटन, नावाबज़ार एवं मोहम्मदगंज।
दिनांक 27 नवंबर 2020 को लेस्लीगंज, छत्तरपुर, हैदरनगर एवं पाण्डु।
तथा दिनांक 28 नवंबर 2020 को तरहसी, पड़वा, उंटारी रोड, पिपरा एवं रामगढ़।
उपायुक्त ने प्रखंडवार कैंप लगाने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया है। बताते चलें कि 18 नवंबर 2020 को आयोजित आत्मनिर्भर भारत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में जिले की केसीसी स्वीकृति वितरण की स्थिति अत्यंत ही निराशाजनक पाई गई थी। पलामू जिले में लगभग 1 लाख 44 हज़ार 964 सामान्य निधि लाभुकों की संख्या है। जिसके विरोध केसीसी हेतु मात्र 14 हज़ार 659 आवेदन बैंकों को प्रेषित किया गया है। इसको देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने प्रखंडवार कैंप लगाकर लाभुकों को केसीसी से आच्छादित करने का निर्देश जारी किया है।
Comments
Post a Comment