पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
मंगलवार को लगे शिविर में कुल 1,682 लोगों ने किया आवेदन
उपायुक्त के निर्देश पर जिले के चार प्रखंडों में लगाया गया शिविर
जिले के किसानों को केसीसी से आच्छादित करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देश पर मंगलवार को सदर मेदिनीनगर, सतबरवा, हुसैनाबाद एवं नौडीहा बाजार प्रखंड में शिविर लगाया गया।
इस शिविर में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी,प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी,कर्मचारी, एटीएम, बीटीएम व रोजगार सेवक उपस्थित थे।इसके अलावा शिविर में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
शिविर में केसीसी के लिए कुल 1,682 लोगों ने दिया आवेदन
जिले के चार प्रखंडों में आयोजत शिविर में केसीसी के लिए कुल 1,682 लोगों ने आवेदन किया।
जिसमें सदर मेदनीनगर में 461, सतबरवा में 154,नौडीहा बाजार में 192 एवं हुसैनाबाद में 875 किसानों ने आवेदन दिया प्राप्त सभी आवेदनों को स्वीकृति हेतु बैंकों को सौंप दिया गया।
सदर प्रखंड में कोरोना से बचाव हेतु दिया गया संदेश
सदर प्रखंड में आयोजित शिविर में कोविड -19 से बचाव हेतु लोगों को जागरूक भी किया गया।इस दौरान सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अज़फर हसनैन ने केसीसी के लिए आवेदन देने पहुंचे लोगों से मास्क पहनने, एवं आपस में समाजिक दूरी बनाए रखने की बात कही।इस दौरान शिविर में लगे बैनर में दो गज की दूरी मास्क है जरूरी व जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं जैसे नारों को भी लिख गया था।वहीं सभी शिविर में लोगों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी।
Comments
Post a Comment