पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीसी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिनिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद मंसूर आलम की ओर से कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं के पंजीयन में अवैध वसूली को लेकर ज्ञापन सौंपा है। संघ के पदाधिकारियों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद मंसूर पर नौवीं और 11वीं कक्षा के पंजीयन में जैक की ओर से निर्धारित राशि के अलावा प्रति छात्र 90 रुपये अधिक वसूले जाने की शिकायत की। जैक की ओर से निर्धारित राशि 210 की जगह 300 रुपये और 170 की जगह 260 लिया जा रहा है। यह गड़बड़ी नोटिस बोर्ड पर लगाए गए सूचना से प्रमाणित होता है। मोहम्मद मंसूर ऑनलाइन के नाम पर 50 रुपये और सरस्वती पूजा व विदाई के नाम पर 40 रुपए भी वसूल रहे हैं। मंसूर की ओर से ली गई राशि भी विद्यालय कोष में जमा नहीं की जाती है। विद्यालय का पासबुक को अद्यतन कराने से यह प्रमाणित हो जाएगा। संघ के लोगों ने कहा कि मंसूर अरबी भाषा के शिक्षक हैं और अवैध तरीके से उक्त विद्यालय में जमे हुए हैं। अरबी भाषा के शिक्षक का पद ही उस विद्यालय में स्वीकृत नहीं है। साथ ही विगत पांच वर्षों में एक भी छात्र अरबी भाषा से मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुआ है।
वैश्विक महामारी और राष्ट्रीय आपदा के कठिन दौर में लोगों के सामने जीवन यापन एक चुनौती बनकर सामने आया है। सरकार जहां कई प्रकार से भरण-पोषण के लिए सहायता कर रही है वहीं गरीब छात्रों से अधिक राशि वसूलना वित्तीय अपराध के साथ-साथ संवेदनहीनता को दर्शाता है।
संघ के पदाधिकारियों ने जांच कर अविलंब कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि इस तरह से अगर अवैध वसूली का कारोबार फलता फूलता रहा तो शिक्षकों पर से समाज का विश्वास उठ जाएगा। दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
Comments
Post a Comment