पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
तीन सदस्यीय टीम करेगी पांडू प्रखंड के डाला कला पंचायत में मनरेगा से एक ही प्लॉट में खोदी गई दो तालाब की जांच
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
समाचार पत्र में छपी खबर पर उप विकास आयुक्त ने ली त्वरित संज्ञान, जांच दल का किया गठन
पांडू प्रखंड के डाला कला पंचायत में मनरेगा से एक ही प्लॉट में खोदी गई दो तालाब की जांच तीन सदस्यीय टीम करेगी। दैनिक समाचार पत्र में आज प्रमुखता से प्रकाशित खबर पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उप विकास आयुक्त-सह- मनरेगा के जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री शेखर जमुआर ने मामले की जांच हेतु जिला स्तर से जांच दल का गठन किया है। जांच टीम स्थानीय एवं अभीलेखीय जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपने मंतव्य के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराएगी, ताकि अग्रेतर कार्रवाई की जा सके। उप विकास आयुक्त श्री शेखर जमुआर ने कहा कि जिला स्तर पर गठित जांच टीम एक ही प्लॉट में दो तालाब खोदने, कार्य से अधिक निकासी किए जाने, जेसीबी से काम कराने, मजदूरों के नाम फर्जी मस्टररोल भरकर राशि निकासी करने आदि विन्दुओं पर जांच कर रिपोर्ट सौपेगी।
जांच दल में डीआरडीए पलामू के परियोजना पदाधिकारी उपेंद्र राम, सहायक अभियंता संध्या कुमारी एवं प्रखंड कार्यालय पाटन के मनरेगा के कनीय अभियंता प्रभंजन कुमार को शामिल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पलामू जिले के पांडू प्रखंड के डाला कला पंचायत में मनरेगा से एक ही प्लॉट में खोदी गई दो तालाब में कार्य से अधिक निकासी कर लिए जाने, जेसीबी से काम कराने, मजदूरों के नाम फर्जी मस्टरोल भरकर राशि की निकासी करने संबंधित बातें समाचार पत्रों के माध्यम से सामने आई थी, जिसपर जांच दल का गठन किया गया है।
उप विकास आयुक्त श्री शेखर जमुआर ने कहा कि मनरेगा योजनाओं के साथ-साथ सरकार की ओर से संचालित किसी भी योजना में अनियमितता बरतने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने योजना से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मियों को आमजनों के हित में ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की बातें कही है। उन्होंने कहा है कि योजनाओं में किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
Comments
Post a Comment