पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जिले में मनरेगा के तहत क्रियांवित योजनाएं और प्रधानमंत्री आवास योजना,ग्रामीण के तहत बनने वाले आवासों का निर्माण लक्ष्य के अनुरूप समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें इसके लिये आवश्यक है कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंतर अपने संबंधित क्षेत्र का भ्रमण करें ताकि योजनाओं को ससमय पूर्ण किया जा सके.ये बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही.वे सोमवार को एनआईसी के सभागार से वर्चुअल माध्यम से मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण)व ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे.वहीं एनआईसी के सभागार में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज,सहायक समाहर्ता आशीष अग्रवाल,प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक मुफ्ती अनवर,परियोजना पदाधिकारी विमलेश विश्वकर्मा,उपेंद्र राम समेत अन्य लोग उपस्थित थे.वहीं वर्चुअल माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रधानमंत्री आवास योजना का ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जुड़े थे.विज्ञापन
उन्होंने समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड में सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास व मनरेगा की योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.उन्होंने लापरवाही बरतने वाले बीडीओ का वेतन रोकने की बात कही.उन्होंने सभी संबंधित योजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन एवं एमआईएस इंट्री तथा जियो टैगिंग को निश्चित रूप से शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने की बात कही.
पीएमएवाई लाभुक को आवास की सभी किस्त प्राथमिकता के आधार पर जारी करना सुनिश्चित करें:डीडीसी
बैठक में उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने एक-एक कर सभी प्रखंडो की समीक्षा की.इस दौरान उन्होंने पाया कि कई प्रखंड में लाभुकों को आवास की विभिन्न किस्त भेजने में गैप अधिक है इस पर डीडीसी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी बीडीओ को प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर सभी किस्तें जारी करने की बात कही.उन्होंने सभी बीडीओ से ग्राम सभा करने में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों की सूची की मांग की कहा कि ऐसे सभी पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.उन्होंने बैठक में मौजूद प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखंड समन्वयक को आवास योजना में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी.
Comments
Post a Comment