पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
- पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक की है भुमीका
- बीडीओ व बीपीओ को नहीं दी जाती जानकारी
सरकार की अतिमहत्वकांक्षी योजना मनरेगा में बड़े पैमाने पर बंदरबांट किया जा रहा है। इसमें प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मुखिया, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक बराबर के जिम्मेवार हैं। मनरेगा से प्रखंड में कई योजनाओं का श्रीगणेश भी नहीं हुआ। बिना कार्य कराये हीं पैसे लिये गये। कई कूप की प्रोपर गहराई भी नहीं और ना हीं नियमसंगत बंधाई व निर्माण हुआ। बावजूद पैसे का भुगतान कर लिया गया। इतना हीं नहीं बिश्रामपुर प्रखंड के सभीी 10 पंचायत में आपूर्तिकर्ताता के नाम 59 लाख 97 हजार ₹226 का भुगतान किया गया है। जो वित्तीय वर्ष 2021 22 में मनरेगा से कराए गए कार्यों की राशि है। वही नावा बाजार के आठो पंचायत में लगभग एक करोड़, 26 लाख, 26 हजार, आठ सौ 83 रुपये का बंदरबांट मनरेगा आपुर्ति कर्ता के नाम किया गया। नावा बाजार प्रखंड के किसी भी पंचायतों में किसी लाभुकों को आपुर्ति कर्ता की ओर से सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई। केवल राशि की बंदरबांट में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक की ओर से फर्जी भेंडर का भाउचर संलग्न कर उनके खाते में राशि हस्तांतरित की गई।विज्ञापन
बाक्स : आपुर्ति कर्ता का क्या है रोल
मनरेगा से कराये जाने वाले कार्यों में सामग्री सरकारी आपुर्ति कर्ता की ओर से उपलब्ध कराया जाना है। जिनके नाम सरकारी प्रक्रिया के तहत जीएसटी नंबर उपलबध कराई गई हो। साथ ही समय-समय पर जीएसटी का भुगतान भी किया जाता रहाा हो। वहीं संस्थान किसी नाम से पंजीकृत हो। लेकिन प्रखंड के कोई भी भेंडर इस प्रक्रिया के तहत पंजीकृत नहीं है। साथ हीं इनके नाम का कोई संस्थान भी नहीं है। और ना हीं इनके द्वारा कहीं सामग्री उपलब्ध कराई गई है। लाभुकों की ओर से अपनी जरुरत समझ सामग्री क्रय किया जाता रहा है। जिसका पैसा भी लाभुकों की ओर से हीं दिया जाता है। इससे स्पष्ट है कि संलग्न सभी भेंडर का भाउचर फर्जी हैं। नावा बाजार प्रखंड में केवल कागजों पर भेंंडर का दुकान संचालित हो रहा है। नावा बाजार प्रखंड मेें मेहता इंटरप्राइजेज का एकाधिपत्य कायम है। अधिक से अधिक राशि का भुगतान इसी खाते में होता रहा है। जबकि इस नाम से प्रखंड में कहीं भी दुकान संचालित नहीं हो रहा है।
Comments
Post a Comment