Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, छात्रवृत्ति, ग्रीन कार्ड, धान अधिप्राप्ति के प्रगति की हुई समीक्षा

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
छात्रवृत्ति के वेरिफिकेशन में विशेष सतर्कता बरतने हेतु उपायुक्त ने दिए सख्त निदेश

धान अधिप्राप्ति के लिए विशेष कैम्प लगाने का निदेश

जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक

गुरुवार, दिनांक-12.11.2020 को उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा, छात्रवृति, ग्रीन कार्ड योजना, धान अधिप्राप्ति की तैयारी, वार्षिक पेंशन सत्यापन प्रतिवेदन, इत्यादि से संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में जिले में चल रहे महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री छवि रंजन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं आच्छादन लक्ष्यपूर्ति से संबंधित अद्यतन स्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। साथ ही, सभी संबंधित योजनाओं के संबंध में प्रखंडवार विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

छात्रवृत्ति के वेरिफिकेशन में विशेष सतर्कता बरतने हेतु उपायुक्त ने दिए सख्त निदेश

समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन ने अल्पसंख्यकों तथा एस सी, एस टी, ओबीसी छात्रवृत्ति की समीक्षा के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। साथ ही, किसी भी प्रकार की स्कॉलरशिप की राशि निर्गत करने से पूर्व सभी दस्तावेजों का पूर्णतः सत्यापन एवं अच्छी तरीके से जांच करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा, “अगर किसी लाभुक को छात्रवृति की राशि मिलने से संबंधित दस्तावेजों में किसी प्रकार का संदेह या भ्रम की स्थिति हो तो ऐसे में संबंधित प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उक्त की अद्यतन स्थिति की जांच फिजिकल वैरिफिकेशन के जरिए भी की जा सकती है।“ इसके अतिरिक्त प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूरा करने का निदेश दिया गया। उपायुक्त श्री रंजन ने सभी छात्रवृत्तियों का सतर्कतापूर्वक नियमानुसार वेरिफिकेशन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा, “छात्रों को साईकिल क्रय हेतु डीबीटी के माध्यम से दी गई राशि का वेरिफिकेशन  ज़रूर करें। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि, लाभुकों ने साईकिल का क्रय किया या नहीं इसकी रिपोर्ट सम्बन्धित बीईईओ से प्राप्त कर जल्द से जल्द समर्पित करें।“

चिकित्सा अनुदान की राशि योग्य लाभुकों को मुहैया कराने हेतु सभी बीडीओ को सम्बंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर रिपोर्ट भेजने का निदेश दिया गया है।

ग्रीन कार्ड के वेरिफिकेशन कार्य की प्रगति समीक्षा

बैठक की कार्यवाही के दौरान उपायुक्त ने ग्रीन कार्ड वेरिफिकेशन संबंधी प्रथम सूची का पब्लिकेशन 15 नवम्बर को जारी करने हेतु ज़रूरी निदेश दिए। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सभी योग्य लाभुकों की इंट्री का कार्य निर्धारित समयसीमा के अंदर पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

धान अधिप्राप्ति के लिए विशेष कैम्प लगाने का निदेश

धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों को जोड़ने के लिए 10 दिनों तक लगातार विशेष कैम्प लगवाने का निदेश दिया गया। बीडीओ तथा सीओ के संयुक्त नेतृत्व में यह कैम्प लगाया जाएगा एवं उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित अनुश्रवण समिति द्वारा जिला स्तर पर पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया जाएगा। लैम्प्स तथा पैक्स को निर्धारित संख्या में किसानों को जोड़ने का निदेश दिया गया। इस कार्य को युद्धस्तर पर संचालित करने हेतु सभी बीडीओ एवं सीओ को अपने प्रखण्ड के बीसीओ (BCO) तथा लैम्प्स और पैक्स के साथ बैठक करने का निदेश दिया गया।

मनरेगा संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त रांची द्वारा निर्देश दिया गया कि, जो अभियान 23 अक्टूबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक चलाया जा रहा है, उसमें लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस का सृजन किया जाए एवं पुराने योजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण किया जाए। साथ ही उपायुक्त ने निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप दीदी बाड़ी योजना का स्थल चयन एवं योजना यथाशीघ्र प्रारंभ कराया जाए।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए, निदेशक डीआरडीए,  निदेशक एन ई पी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समेत सम्बन्धित विभागों के कर्मी उपस्थित थे।


Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति फैलाई गई जागरूकता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के लिए दिलाई गई शपथ पंपलेट का भी किया गया वितरण सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत लोगों को लगातार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज  दिनांक 10 फरवरी 2021 को भारतीय लोक कल्याण संस्थान, रांची द्वारा रातू रोड चौक एवं बिग बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं उससे परिवार को होने वाली क्षति को नाटक के माध्यम से दिखाया गया। लोगों से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। लोगों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्प्लेट का भी वितरण किया गया।

दिल के अरमा आशुओ मे बह गये ! वर्तमान सरकार की दुर्भावना की शिकार जिले भर की चयनित दुधारू पशुपालक महिला लाभार्थियों की व्यथा

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  दिनांक 26/02/2021रमना प्रखंड के गम्हरिया ग्राम के दुधारू  गाय  पालक चयनित  महिला लाभुकों   ने 81भवनाथपुर के लोकप्रिय विधायक भानु प्रताप शाही जी के रमना  प्रतिनिधि पंकज सिंह के माध्यम से लिखित आवेदन देकर गाय वितरण कराने की मांग की है !   अपने लिखित आवेदन मे उन्होंने लिखा है माननीय को ज्ञात हो की 2019/20मे गव्य विकास योजना के तहत 90%अनुदान पर आर्थिक समृद्धि के लिए हम सब  महिला लाभार्थीयों का चयन  दुधारू पशु वितरण हेतु पुरे प्रखंड ही नही पुरे जिले भर  की हजारों महिला लाभुकों का  किया गया था  !चयनो उपरांत गाय खरीद हेतु लाभुकों के खाते मे  59580 रू  की राशि भी आई पर खरीद करने का आदेश आज तक नही दी गईं बल्कि बैंक मे उपलब्ध राशि की निकासी पर भी रोक लगा दी गईं !आज करोना की मार झेल रहे हजारों मेहनतकस परिवार के पास रोजगार छीन जाने के कारण भूखो मरने की स्तिथि उतपन्न हो गईं है ! दुधारू गाय हेतु महिलाओ के चयनो उप्रान्त सभी महिला लाभार्थियों  को एक...

एसडीओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में कोविड-19 टीकाकरण को गति देने व शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने आज सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का दौरा किया। साथ टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। एसडीओ राजेश कुमार साह पांडू प्रखंड के कजरू कला पंचायत के कजरू कला ग्राम में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का भी निदेश दिया। विज्ञापन वहीं उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत के सेमरी गांव में वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया और  ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत के पांडेपूरा ग्राम में टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया एवं  ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने या साबुन-पानी से ...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।। विज्ञापन

बिहार में देर रात बड़ी वारदात; पूर्णिया के RLSP कार्यालय पर गोलीबारी, प्रत्याशी ने छिप कर बचाई जान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा विधानसभा सीट (Dhamdaha Assembly Seat) पर पार्टी के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा (Ramesh Kushwaha) सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रमेश कुशवाहा ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई। पूर्णिया में आरएएसपी कार्यालय पर गोलीबारी शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के आरएलएसपी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी के जिलाध्‍यक्ष एवं प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने पीछे के कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी ने की मामले की तहकीकात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले ...

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...