पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
जीयो टैगिंग में लापरवाही बरतने एवं PMFS एकाउंट को सुधार हेतु लंबित रखने के आरोप में बोड़ी पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक को शो-कॉज का दिया निदेश
उप विकास आयुक्त-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक शेखर जमुआर ने चैनपुर में संचालित मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। उन्होंने सामग्री मद में कम खर्च किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया गया कि सामग्री मद में वित्तीय वर्ष 2020- 21 में मात्र 7.8% ही मजदूरी के विरुद्ध सामग्री मद में राशि व्यय की गई है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए शीघ्र सुधार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी चैनपुर को शो-कॉज करने का निर्देश दिया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2018-19 एवं इसके पूर्व की योजनाओं को वित्तीय एवं भौतिक रूप से पूर्ण कराते हुए एमआईएस में जीयो टैगिंग कर बंद करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में प्रखंड चैनपुर में कार्यरत सभी संबंधित आपूर्तिकर्ता अर्थात Vendors द्वारा मनरेगा योजना में उपयोग की गई लघु खनिज पदार्थ के विरुद्ध रॉयल्टी की राशि प्रखंड विकास पदाधिकारी चैनपुर को जमा कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि वैसे आपूर्तिकर्ता, जिनके द्वारा राँयलिटी की राशि जमा करने में कोताही बरती जाएगी, उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी ग्राम रोजगार सेवक को फेज वन के कुल 118 योजना को तीव्र गति से जीयो टैगिंग करते हुए दो दिनों में पूर्ण करने एवं फेज टू में जीयो टैगिंग के लिए लंबित योजनाओं को 1 सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वैसे मजदूर जो मनरेगा अंतर्गत 81 से 99 दिन पूर्ण कर लिए हैं, उन सभी श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराते हुए 100 दिन पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी व सहायक अभियंता को 2 दिनों के भीतर KML फाइल अपलोड करने का निदेश दिया। मुख्य रूप से कनीय अभियंता द्वारा KML फाइल तैयार करने की बातें कही। सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा मनरेगा सॉफ्टवेयर मे प्रविष्टि की गई। मुद्दों के विरुद्ध अनुपालन प्रतिवेदन अपलोड करने के लिए लंबित कुल 27 मुद्दों पर 1 सप्ताह के अंदर एटीआर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया। बोड़ी पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक द्वारा मनरेगा के पैरामीटर में और असंतोषजनक प्रगति यथा जीयो टैगिंग करने में लापरवाही बरतने एवं PMFS एकाउंट को सुधार हेतु लंबित रखने के लिए शो-कॉज का निदेश दिया। मनरेगा एवं समाज कल्याण के अभिसरण से क्रियान्वित आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण की योजना को तीव्र गति से कार्य कराते हुए सामग्री मद की लंबित राशि को भुगतान करने का निर्देश दिया। सभी कनीय अभियंता को मनरेगा अंतर्गत क्रियान्वित सभी योजनाओं का एमबी अर्थात् मापी पुस्तिका को अपडेट करने, मनरेगा अंतर्गत क्रियान्वित कंपोस्ट पीट, शॉक पीट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की योजनाओं को अविलंब सामग्री मद में राशि भुगतान कर पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि लंबित योजनाओं को पूर्ण किया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना में विलंबित निर्माण वाले पीएम आवास को त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने सभी को प्रगति करने का निदेश दिया। अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले कर्मियों पर प्रावधान अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी बिंदुओं पर 3 मार्च को पुनः समीक्षा करने की बातें कही। बैठक में चैनपुर के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी रोजगार सेवक, पंचायत सेवक एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment