Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

उप विकास आयुक्त ने मनरेगा व पीएम आवास योजना की समीक्षा की, सामग्री मद में कम खर्च पर जताई नाराजगी

 पलामू समाचार केंद्र
 दीपक तिवारी
+917979886793
जीयो टैगिंग में लापरवाही बरतने एवं PMFS एकाउंट को सुधार हेतु लंबित रखने के आरोप में बोड़ी पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक को शो-कॉज का दिया निदेश

उप विकास आयुक्त-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक शेखर जमुआर ने चैनपुर में संचालित मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। उन्होंने सामग्री मद में कम खर्च किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया गया कि सामग्री मद में वित्तीय वर्ष 2020- 21 में मात्र 7.8% ही मजदूरी के विरुद्ध सामग्री मद में राशि व्यय की गई है।  इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए शीघ्र सुधार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी चैनपुर को शो-कॉज करने का निर्देश दिया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2018-19 एवं इसके पूर्व की योजनाओं को वित्तीय एवं भौतिक रूप से पूर्ण कराते हुए एमआईएस में जीयो टैगिंग कर बंद करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में प्रखंड चैनपुर में कार्यरत सभी संबंधित आपूर्तिकर्ता अर्थात Vendors द्वारा मनरेगा योजना में उपयोग की गई लघु खनिज पदार्थ के विरुद्ध रॉयल्टी की राशि प्रखंड विकास पदाधिकारी चैनपुर को जमा कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि वैसे आपूर्तिकर्ता, जिनके द्वारा राँयलिटी की राशि जमा करने में कोताही बरती जाएगी, उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
उन्होंने सभी ग्राम रोजगार सेवक को फेज वन के कुल 118 योजना को तीव्र गति से जीयो टैगिंग करते हुए दो दिनों में पूर्ण करने एवं फेज टू में जीयो टैगिंग के लिए लंबित योजनाओं को 1 सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वैसे मजदूर जो मनरेगा अंतर्गत 81 से 99 दिन पूर्ण कर लिए हैं, उन सभी श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराते हुए 100 दिन पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी व सहायक अभियंता को 2 दिनों के भीतर KML फाइल अपलोड करने का निदेश दिया। मुख्य रूप से कनीय अभियंता द्वारा KML फाइल तैयार करने की बातें कही। सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा मनरेगा सॉफ्टवेयर मे प्रविष्टि की गई। मुद्दों के विरुद्ध अनुपालन प्रतिवेदन अपलोड करने के लिए लंबित कुल 27 मुद्दों पर 1 सप्ताह के अंदर एटीआर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया। बोड़ी पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक द्वारा मनरेगा के पैरामीटर में और असंतोषजनक प्रगति यथा जीयो टैगिंग करने में लापरवाही बरतने एवं PMFS एकाउंट को सुधार हेतु लंबित रखने के लिए शो-कॉज का निदेश दिया। मनरेगा एवं समाज कल्याण के अभिसरण से क्रियान्वित आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण की योजना को तीव्र गति से कार्य कराते हुए सामग्री मद की लंबित राशि को भुगतान करने का निर्देश दिया। सभी कनीय अभियंता को मनरेगा अंतर्गत क्रियान्वित सभी योजनाओं का एमबी अर्थात् मापी पुस्तिका को अपडेट करने, मनरेगा अंतर्गत क्रियान्वित कंपोस्ट पीट, शॉक पीट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की योजनाओं को अविलंब सामग्री मद में राशि भुगतान कर पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि लंबित योजनाओं को पूर्ण किया जा सके।  प्रधानमंत्री आवास योजना में विलंबित निर्माण वाले पीएम आवास को  त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। 
उप विकास आयुक्त ने सभी को प्रगति करने का निदेश दिया। अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले कर्मियों पर प्रावधान अनुसार  आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी बिंदुओं पर 3 मार्च को पुनः समीक्षा करने की बातें कही।  बैठक में चैनपुर के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी,  सभी रोजगार सेवक, पंचायत सेवक एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे। 

Comments

पलामू समाचार केंद्र

गढ़वा : हरिहरपुर ओपी भवन बनाने को लेकर आज पुन: सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया ।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 गढ़वा जिला के अंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत मझिगांवा गांव स्थित आजाद नगर टोला के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हरिहरपुर ओपी का भवन बनाने को लेकर आज पुनः सोमवार को गढवा उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान तथा कांडी प्रखंड के बीडीओ सह अंचल पदाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया .बताते चले कि इससे पूर्व बुधवार को मापी कराया गया था इसके बाद हरिहरपुर के ग्रामीणों के द्वारा आज स्थानों को देखा गया . जिसमें एक जगह जो हरिहरपुर ओपी के समीप है वह पहले से विवादित है इस पर सहमति नहीं बन सका .इस संदर्भ मे उपायुक्त ने कहा ओपी का भवन बनाने के लिए विवादित जमीन नहीं चाहिए अगर सही जमीन कोई भूमि दाता देंगे तो उचित होगा .इसके लिए तीन दिनों का समय दिया गया है . इसके अलावे मझिगांवा स्थित जो जमीन है उस फिर से मापी कराने का आदेश दिया .कांडी प्रखंड के अंचल अधिकारी जोहान टुडु को . मझिगांवा गांव के स्थानीय ग्रामीण राजन चौबे, सोनु चौबे, शिवभजन यादव, शंभु राम, चंद्रिका राम,नंदु राम, प्रवेश राम, धर्मेन्द्र यादव, तुषार मिश्र, प्रदीप चौधरी आदि ने बताया कि इससे उपयुक्त और कोई जगह नहीं ह...

सोना के साथ सफ़लता में शादी की सालगिरह मुबारक़-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793        डाल्टेनगंज (30जून,बुधवार)विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों के साथ कई एक मायने में आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखण्डी स्मिता के लिए छः भाई बहनों ने हुल विद्रोह किया था। झारखंड की बेटी ने संत राम बी ए की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अंतरजातीय शादी रचा क्रांतिकारी कदम बढ़ाई।बैचलर डिग्री खो मास्टर डिग्री हासिल कर पेरिस जीती हैं टोक्यो जितना बाकी है। आज शादी के सालगिरह की शुभकामना देते हुए जगतजननी से कामना करता हूँ कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का परचम दुनियाँ में लहरे। इस धाकड़ जोड़ी आने वाली पीढ़ी को नसीहत दे की जाति धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर विश्व विजेता बने, और बना जा सकता है। शुक्रगुजार हूं कि विश्वविजेता गोल्डन गर्ल की शादी में शिरकत  करने का मौका मिला था। आज शादी का सालगिरह है शाही शादी को याद करते खुश हूँ कि जो काम राम अकेले नहीं किये थे, वो काम सीता के आने के बाद किये जिसका प्रमाण तीरंदाजी के विश्व कप में दीपिका अतनु के रूप में दिखा। अविनाशदेव सदस्य-झारखं...

सड़क, फ्लाईओवर और रिंग रोड का जाल—मेदिनीनगर बदलने को तैयार

 पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 मेदिनीनगर: अब वो दिन दूर नहीं, जब मेदिनीनगर की पहचान जाम और अव्यवस्था से नहीं, बल्कि तेज रफ्तार और आधुनिक ढांचे से होगी। वर्षों से ट्रैफिक जाम, तंग गलियों और अव्यवस्थित यातायात की मार झेल रहा यह शहर अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है—और यह बदलाव बड़ा, तेज और असरदार होने वाला है। शहर के दिल से गुजरने वाली सड़कें अब नई शक्ल लेंगी। चियांकी फोर लेन से रेड़मा होते हुए सिंगरा फोर लेन तक बनने वाली 10 मीटर चौड़ी सड़क न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि आधुनिक स्ट्रीट लाइट की चमक से शहर की रातें भी जगमगा उठेंगी। वहीं चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा) से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक, शहीद भगत सिंह चौक और भारत माता चौक से बीसफुटा तक बनने वाली चौड़ी और सजी-धजी सड़कें मेदिनीनगर को एक नई पहचान देंगी। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर रुकने की मजबूरी अब धीरे-धीरे खत्म होगी। रेड़मा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक के पहले तक और बिजली ऑफिस से बैरिया तक प्रस्तावित दो बड़े फ्लाईओवर शहर की रफ्तार को पंख देने का काम करेंगे। जहां कभी गाड़ियो...

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति फैलाई गई जागरूकता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के लिए दिलाई गई शपथ पंपलेट का भी किया गया वितरण सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत लोगों को लगातार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज  दिनांक 10 फरवरी 2021 को भारतीय लोक कल्याण संस्थान, रांची द्वारा रातू रोड चौक एवं बिग बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं उससे परिवार को होने वाली क्षति को नाटक के माध्यम से दिखाया गया। लोगों से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। लोगों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्प्लेट का भी वितरण किया गया।

दिल के अरमा आशुओ मे बह गये ! वर्तमान सरकार की दुर्भावना की शिकार जिले भर की चयनित दुधारू पशुपालक महिला लाभार्थियों की व्यथा

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  दिनांक 26/02/2021रमना प्रखंड के गम्हरिया ग्राम के दुधारू  गाय  पालक चयनित  महिला लाभुकों   ने 81भवनाथपुर के लोकप्रिय विधायक भानु प्रताप शाही जी के रमना  प्रतिनिधि पंकज सिंह के माध्यम से लिखित आवेदन देकर गाय वितरण कराने की मांग की है !   अपने लिखित आवेदन मे उन्होंने लिखा है माननीय को ज्ञात हो की 2019/20मे गव्य विकास योजना के तहत 90%अनुदान पर आर्थिक समृद्धि के लिए हम सब  महिला लाभार्थीयों का चयन  दुधारू पशु वितरण हेतु पुरे प्रखंड ही नही पुरे जिले भर  की हजारों महिला लाभुकों का  किया गया था  !चयनो उपरांत गाय खरीद हेतु लाभुकों के खाते मे  59580 रू  की राशि भी आई पर खरीद करने का आदेश आज तक नही दी गईं बल्कि बैंक मे उपलब्ध राशि की निकासी पर भी रोक लगा दी गईं !आज करोना की मार झेल रहे हजारों मेहनतकस परिवार के पास रोजगार छीन जाने के कारण भूखो मरने की स्तिथि उतपन्न हो गईं है ! दुधारू गाय हेतु महिलाओ के चयनो उप्रान्त सभी महिला लाभार्थियों  को एक...

एसडीओ ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू में कोविड-19 टीकाकरण को गति देने व शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने आज सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों का दौरा किया। साथ टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। एसडीओ राजेश कुमार साह पांडू प्रखंड के कजरू कला पंचायत के कजरू कला ग्राम में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीकाकरण केन्द्र का जायजा लिया और वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का भी निदेश दिया। विज्ञापन वहीं उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत के सेमरी गांव में वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया और  ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत के पांडेपूरा ग्राम में टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया एवं  ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, सैनिटाइजर से हाथों को सैनिटाइज करने या साबुन-पानी से ...

मेदिनीनगर सदर एसडीएम बनी सुलोचना मीणा (IAS )

पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: मेदिनीनगर सदर SDM बनी राजस्थान की मीणा सुलोचना   पापा से किया था अफसर  बनने का वादा, 22 साल में IAS बनीं सुलोचना मीणा   राजस्थान की रहने वाली सुलोचना मीणा ने साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में सफलता हासिल की है. अपने पहले ही प्रयास में सफल होकर सुलोचना हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने अपने पापा से वादा किया था कि वह उनकी अफसर बिटिया बनकर दिखाएंगी. उसी वादे को पूरा करने के लिए सुलोचना मीणा मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस ऑफिसर  बन गईं.

सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने मनाया योग दिवस... वृक्षारोपण कर दिया संदेश... कमांडेंट अरूण देव शर्मा ने फलदार पौधा लगाकर दी शुभकामना।। विज्ञापन

बिहार में देर रात बड़ी वारदात; पूर्णिया के RLSP कार्यालय पर गोलीबारी, प्रत्याशी ने छिप कर बचाई जान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के कार्यालय पर शनिवार की रात अपराधियों ने गोली चलाई। उस समय धमदाहा विधानसभा सीट (Dhamdaha Assembly Seat) पर पार्टी के प्रत्याशी रमेश कुशवाहा (Ramesh Kushwaha) सहित कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एक बाइक से आए दो अपराधियों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इस दौरान रमेश कुशवाहा ने किसी तरह छिप कर अपनी जान बचाई। पूर्णिया में आरएएसपी कार्यालय पर गोलीबारी शनिवार की रात करीब दस बजे कुछ अपराधी मधुबनी थाना क्षेत्र के आरएलएसपी कार्यालय पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर पार्टी के जिलाध्‍यक्ष एवं प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने पीछे के कमरे में घुस कर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सदर डीएसपी ने की मामले की तहकीकात पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फोन कर मधुबनी थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। इसके बाद सदर डीएसपी आनंद पांडे ने वहां पहुंचकर मामले की तहकीकात की। सदर डीएसपी ने बताया कि मामले ...

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...