पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
योजना में ढिलाई बर्दास्त नहीं, वर्ष 2018-19 तक की सभी योजनाओं को 31 मार्च तक करायें पूर्ण
पलामू पहुंचे मनरेगा आयुक्त ने बीडीओ, बीपीओ, एई व जेई के साथ की बैठक
पलामू पहुंचे मनरेगा आयुक्त श्री सिद्धार्थ त्रिपाठी आज प्रमंडलीय मुख्यालय के समाहरणालय के ब्लॉक सी स्थित डीआरडीए सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ, एई व जेई के साथ बैठक की। उन्होंने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो को सही से करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना काफी महत्वपूर्ण है, इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने मटेरियल पैपेंट बढ़ाने , कूप, पशु शेड निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए पूर्ण करने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 तक की सभी योजनाओं को 31 मार्च तक पूर्ण कराये। योजना के कार्यो को आधी-अधूरी बंद नहीं करें। योजना को पूर्ण करने के बाद ही उसे बंद करें। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप कार्यो को तेजी से करने की बातें कही।
उन्होंने कहा कि बारिश का पानी बहकर दूसरे के खेत, दूसरे जिले या राज्य में नहीं जाए, इसके लिए जोर-शोर से सही कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना के तहत मेडबंदी करने की पूरी प्रक्रियाओं को बोर्ड पर अंकित कर शिक्षक की तरह प्रशिक्षण भी दिया। उन्होंने ढालू टांड़ भूमि की मेढ़बंदी, समतल टांड़ पर भूमि की मेढ़बंदी, दोन खेत की मेढ़बंदी करने की पूरी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मेढ़बंदी के दौरान की जाने वाली गलतियों से अवगत कराते हुए सही तरीक़े से कार्य करने की बातें कही। उन्होंने मनरेगा के तहत नाले का जीर्णोद्धार की सही तरीके भी बताएं।
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत हुए पौधरोपण का घेराबंदी (घोरान) की मरम्ति, राशि की भुगतान, घास की निकौनी, पौधे की कोड़ाई, पानी देने के लिए थाला का निर्माण कार्य 15 दिनों में पूर्ण करते हुए पौधे को पानी देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया। मनरेगा आयुक्त ने पोटो हो खेल विकास योजना के तहत भी कार्य करने का निदेश दिया।
बैठक में मनरेगा आयुक्त श्री सिद्धार्थ त्रिपाठी, उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, डीआरडीए निदेशक स्मिता टोप्पो, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विमलेश शुक्ला, सीएसओ मृत्युंजय आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment