पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
हुसैनाबाद प्रखंड के ग्राम पंचायत डंडिला अंतर्गत रामजी कहांर, पिता- भुवनेश्वर कहांर के टीसीबी योजना में मनरेगा प्रावधानों के विपरीत जेसीबी मशीन का प्रयोग किए जाने की शिकायत सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ। जिसकी जांच प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हुसैनाबाद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी हुसैनाबाद से कराई गई।
जांच उपरांत आरोप सत्य पाया गया। योजना में प्राक्कलितराशि 32 हज़ार 722 के विरुद्ध 23 हज़ार 474 की निकासी भी की जा चुकी है। उपायुक्त पलामू के आदेश पर मनरेगा प्रावधानों का उल्लंघन एवं सरकारी राशि का दुरुपयोग के लिए कार्यकारी एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया जा चुका है। साथ ही अन्य दोषियों यथा पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, मुखिया एवं कनीय अभियंता के विरुद्ध भी कार्रवाई का आदेश दिया गया है। उप विकास आयुक्त श्री शेखर जमुआर के द्वारा बताया गया कि मनरेगा योजना अंतर्गत जेसीबी मशीन का उपयोग पूर्णता वर्जित है। जहां कहीं भी ऐसी शिकायत प्राप्त होगी वहां सभी संबंधित पदाधिकारी/ कर्मचारी समेत मुखिया एवं अन्य के विरुद्ध समरूप कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment