पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
इटको पंचायत के मनरेगा लाभुक सिंचाई कूप निर्माण के लिए दो माह से काट रहे प्रंखड के चक्कर नही मिला स्वीकृति
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावा बाजार प्रतिनिधि
मुखिया के द्वारा एक कुप पर 10 हजार रुपए करते हैं मांग 5 हजार देने पर नही किया जा रहा है स्वीकृति:अब्दुल्लाह साह
इटको पंचायत के नावा बाजार निवासी अब्दुल्लाह शाह,अख्तर आलम ,आशिक शाह, नूरजहां बीवी मनरेगा योजना द्वारा सिंचाई कूप निर्माण के स्वीकृति के लेकर विगत दो माह से प्रखंड के चक्कर लगा रहे हैं ।
इन सभी लाभुकों को सिंचाई कूप के ऑनलाइन स्वीकृत हैं
परंतु मुखिया के द्वारा स्वीकृति प्रदान कर आगे फाइल नहीं बढ़ाई जा रही है। मुखिया अजय कुमार उर्फ दीपक गुप्ता के पास बार-बार कहने के बाद भी स्वीकृत नहीं किया गया । मुखिया अजय कुमार के द्वारा एक सिंचाई कूप पर ₹10 हजार की मांग किया गया जा रहा था, लेकिन ₹5 हजार रुपए दिया जा रहा था, लेकिन एक कुप पर 10 हजार रूपए नहीं होने के कारण चारों कुप र्निमाण को रोक दिया गया है । यह सिंचाई कूप र्निमाण से लगभग 5 से 7 एकड़ भूमि सिंचाई का साधन बनेगा । साथ ही बेरोजगारों को रोजगार मिलेगी और योजना से लाभुक लाभान्वित भी होंगे । फिर भी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान नहीं किया जा रहा है । इसके लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात कर मौखिक जानकारी भी दिया गया विज्ञापन
बॉक्स- वार्षिक कार्य प्लान योजना मे योजना नहीं होने के कारण, चारों योजना को स्वीकृति नहीं दिया गया है ।रही बात पैसा की जो आरोप है तो पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण विरोधीयों के द्वारा चाल खेला जा रहा है । लाभुक से पैसा की मांग नहीं किया गया है,अगर कोई सबूत है तो उसे प्रगट किया जाए
अजय कुमार उर्फ दीपा गुप्ता
मुखिया
इटको पंचायत नावा बाजार
बॉक्स-सिंचाई कूप निर्माण का शिकायत प्राप्त हुई है जिसमें योजना वार्षिक प्लान में नहीं रहने के कारण मुखिया द
Comments
Post a Comment