पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
01 अप्रैल 2021 से मनरेगा अंतर्गत श्रमिकों को 225 रुपये पारिश्रमिक दिया जाएगा। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य के सभी उपायुक्तों, उप विकास आयुक्त-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक को बढ़े हुए दर से भुगतान करने से संबंधित पत्र जारी कर दिया गया है।
केंद्र ने नहीं बढ़ाया तो राज्य सरकार ने बढ़ाया मजदूरी दर
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भारत सरकार ने मनरेगा के तहत झारखण्ड के श्रमिकों को मिलने वाले पारिश्रमिक 198 रुपये को बढ़ाने का आग्रह किया था। लेकिन भारत सरकार से सकारात्मक पहल नहीं किये जाने के उपरांत मुख्यमंत्री ने मजदूरी दर में बढ़ोतरी कर दी। भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रति मानव दिवस मजदूरी दर एवं राशि रुपये 225 के अंतर की राशि का व्यय राज्य सरकार द्वारा राज्य योजना से वहन किया जाएगा।
Comments
Post a Comment