पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
झारखंड राज्य में इनदिनों मनरेगा के मजदूरों का भुगतान लगभग तीन महीने से लंबित है इस ओर किसी मंत्री या कोई नेता का ध्यान नहीं जा रहा है।
मजदूरों को हर हाल में वर्ष में सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने वाला महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम इन दिनों मजदूरी भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। अधिनियम में जोड़ा गया गारंटी शब्द अब निरर्थक साबित हो रहा है। मजदूरी भुगतान नहीं होने से झारखंड के सभी जिलो में लाखों मजदूरों के ररोड़ो रुपए बकाया है।विज्ञापन
2021-22 के मनरेगा बजट की राशि ख़त्म होने की बात हो रही जानकारी के अनुसार नवम्बर के अंतिम सप्ताह से मजदूरी भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है खाने को लाले पड़े हैं। मजदूरी भुगतान नहीं होने के पीछे की वज़ह राशि की कमी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मनरेगा में झारखंड के लिए जितनी बजट राशि थी वह खत्म हो गई है,
Comments
Post a Comment