पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
वेलेंटाइन डे के मौके पर आज मौसम खुशगवार बना रहेगा। हालांकि साेमवार से अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में बसंत पंचमी के अवसर पर आसमान में बादल रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 16 से 17 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।
मौसम में बदलाव की शुरुआत सोमवार से हो सकती है। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। हवा में आद्रर्ता की मात्रा अधिकतम 53 फीसद तथा न्यूनतम 31 फीसद दर्ज की गई है। रविवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है। युवाओं की ओर से आज वैलेंटाइन का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान मौसम मेहरबान रहने की उम्मीद है।
Comments
Post a Comment