पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 25 या 26 नवम्बर 2020 को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान निवार बुधवार शाम कराईकल और ममल्लापुरम के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर सकता है। तटीय इलाकों में जारी किए गए अलर्ट के मद्देनज़र स्थानीय लोग अपने कच्चे मकानों के छप्परों को रस्सियों और पॉलीथीन की सहायता से बांध रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तमिलनाडु और पुदुचेरी के मुख्यमंत्रियों से इसको लेकर बात की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवार चक्रवात के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति के बारे में तमिलनाडु और पुदुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बात की है और उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
Comments
Post a Comment