पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
बोकारो... चतरा... हजारीबाग... पलामू... रामगढ़... रांची... जिले के कुछ भागों में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्की वर्षा होने की प्रबल संभावना है!!विज्ञापन
झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश, 30- 40 किमी की रफ़्तार से चल सकती है हवा
अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान देश के पांच तटवर्ती राज्यों में तबाही मचा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान के बाहरी बादलों का असर राज्य में देखने को मिलेगा। इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में आज रात से हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छा सकते हैं। हालांकि आने वाले दो से तीन दिनों में अगर कहीं बारिश होगी तो वो लोकल फैक्टर के कारण होगी.एनएफ।
मौसम विज्ञानी के अनुसार आज राज्य में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, गढवा, पलामू, चतरा, कोडरमा, धनबाद, दुमका, और गिरिडीह जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
Comments
Post a Comment