पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पाटन प्रखंड के राजहारा पंचायत के खाम्ही गावं के राजेंद्र भुइयाँ का घर पहली बारिश में ही गिर गया,पीड़ित लाभुक के चार लड़की एवं 2 लड़का है, परिवार में कुल 12 सदस्य है.बेघर हो जाने से पीड़ित बहुत परेशान है, वो गरीबी रेखा के नीचे भी भी आता है, लेकिन अब उसे आवास का लाभ भी नहीं मिल पाया है,इसमें किसकी लापरवाही है, अब तक इन्हें आवास का लाभ क्यों नहीं मिल पाया, लाभुक के माता पिता के नाम भी 2011 एस सी डाटा में नाम है फिर भी इन्हें आवास का लाभ क्यों नहीं मिल पाया, ये जाँच का विषय है, क्या कहते है पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड विकाश पदाधिकारी पाटन ने कहा कि इन्हें तत्कालीन लाभ का जो प्रवधान है कराया जाएगा इनकी परिवार में जो विधवा है उनको 5 दिन के अंदर अम्बेडकर आवास मुहैया करवा दिया जाएगा,पंचायत मुखिया राजमुनार देवी ने लाभुक को आश्वासन दिया कि प्रखंड विकाश पदाधिकारी से बात कर मुवाजा राशि के लिए बात करेंगे,वार्ड सदस्य चंद्रशेखर पाण्डेय एवं पंचायत समिति खुशबू देवी ने कहा कि पीड़ित लाभुक में बहुत लगभग 12 परिवार है इन्हें तत्कालीन लाभ मिलना चाहिए,राजहारा पंचायत के समाजसेवी छोटू राज दूबे ने कहा कि पीड़ित लाभुक का एस सी डाटा में नाम है आवास इन्हें मुहैया करायी जानी चाहिए हम प्रखंड विकाश पदाधिकारी पाटन से इस सम्बन्ध में बात करेंगे, इन्हें आपदा लाभ भी मिलना चाहिए.विज्ञापन
Comments
Post a Comment