पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, पलामू में 11 मिमी वर्षा, छठ के दिन होगी बारिश, तापमान 4 डिग्री तक गिरेगा
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। खिली धूप की जगह बुधवार को आसमान में बादल छाये रहे। पलामू में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई, जिससे सर्दी बढ़ गयी। मौसम विभाग ने छठ महापर्व के दिन बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही कहा है कि सुबह के अर्घ के दिन तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 5 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि मंगलवार से ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन था, जो अभी भी अरब सागर में मौजूद है। इसी के असर से झारखंड के आसमान में बादल छाये रहे। दो दिन तक आसमान में बादल रहेंगे। 20 नवंबर को हल्की बारिश होगी और उसके बाद दो दिन मौसम साफ रहेगा।
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक श्री आनंद ने कहा कि 21 नवंबर से तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ दो दिन बाद झारखंड पहुंच जायेगा। इसकी वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आयेगी और सर्दी बढ़ जायेगी।
मौसम केंद्र के मुताबिक, 18 नवंबर को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 19 नवंबर से धीरे-धीरे कम होता जायेगा। 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, 20 नवंबर को 16 डिग्री और 21 नवंबर को यह घटकर 14 डिग्री सेल्सियस हो जायेगा। 22 नवंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर आ जायेगा।
हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस ही घटेंगे-बढ़ेंगे।18 से 22 नवंबर तक अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. 19, 20 और 21 नवंबर को जहां रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वहीं 22 नवंबर को इसके 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Comments
Post a Comment