पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
बंशीधर नगर अनुमंडल के ग्रामीणों ने डीआरएम धनबाद मंडल को आवेदन देकर गढ़वा रोड चोपन रेलखंड पर स्थित नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर बन रहे प्लेटफार्म पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण एक छोर से दूसरे छोर तक कराने की मांग किया है।
ग्रामीणों ने कहा है कि पूर्व में एक छोर से दूसरे छोर तक फुट ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव था।इसके लिए खंभा भी खड़ा कर दिया गया है लेकिन जानकारी के अनुसार सीनियर बीएन फोर के निरीक्षण के बाद प्लेटफॉर्म 1 से 2 तक ही फुट ओवर ब्रिज बनाने का निर्देश दिया गया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित फुटओवर ब्रिज के दूसरी तरफ अस्पताल, प्राथमिक विद्यालय दो मध्य विद्यालय एवं एक महाविद्यालय है। लगभग प्रतिदिन हजारो लोगों का आना जाना लगा रहता है, वहीं सुदूरवर्ती क्षेत्र भवनाथपुर, केतार, खरौंधी, बिशुनपुरा सहित अन्य प्रखंडों के आम यात्रियों को रेल यात्रा में काफी परेशानी होगी।
जानकारी के अनुसार अब रेल विभाग द्वारा प्लेटफार्म 1 से 2 तक फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है, ऐसी स्थिति में लोगों को प्लेटफार्म से उतर तरफ निकलने में एक रेल लाइन को पारकर जाने या फिर घूमकर उस पार जाने में काफी परेशानी होगी। ग्रामीणों ने कहा है कि नागरिक सुविधा को देखते हुए पूर्व में प्रस्तावित प्लेटफार्म के एक छोर से दूसरे छोर तक फुट ओवर ब्रिज बनाया जाए।जिससे यात्रियों सहित आम लोगो को सुविधा हो।
ग्रामीणों ने इससे संबंधित मांग पत्र रेल विभाग के उप मुख्य अभियंता ( रेणुकूट ), पलामू सांसद, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक,पूर्व विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत उपाध्यक्ष, अनुमंडल क्षेत्र के समस्त जिला परिषद को दिया है।
मांग करने वालों में आशुतोष शरण सिंह, श्याम वरुण सिंह, मिथिलेश कुमार, अजय प्रसाद, अशोक ठाकुर, राकेश चंद्रवंशी, संतोष कुमार ठाकुर, रविंद्र राम, अनिल चंद्रवंशी, जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुमन महतो, उपेंद्र ठाकुर, राजेंद्र मेहता, गुप्तेश्वर साव, शेख मोहम्मद अंसारी, शिव कुमार यादव, जमालुद्दीन अंसारी, रमेश प्रसाद यादव ,पंकज कुमार, आशीष यादव, अनिल कुमार गुप्ता, जुबेर अंसारी, नीतीश यादव, विजय ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों के नाम शामिल है।

Comments
Post a Comment