पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान के तहत आयोजित रन फॉर सेफ्टी में शनिवार को सैकड़ों लोगों ने भाग लिया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान के तहत आयोजित रन फॉर सेफ्टी में शनिवार को सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।दौड़ सुबह आठ बजे छः मुहान से शुरू हुई पुलिस लाइन जाकर समाप्त हुई।इस दौड़ में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक,सहायक समाहर्ता,एएसपी, अपर समाहर्ता समेत जिला परिवहन पदाधिकारी शामिल हुए।
उपायुक्त श्री शशि रंजन ने हरी झंडी दिखाकर लोगों को दौड़ के लिए रवाना किया।
दौड़ में स्कूली बच्चे एवं अन्य संस्थानों के लोगों ने हाथों में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैनर-पोस्टर के शामिल हुए। इसके माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। समापन पर उपायुक्त ने लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी उन्होंने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के प्रति शपथ दिलायी। इसमें हादसों रहित राष्ट्र का निर्माण करने, कर्तव्यनिष्ठ वाहन चालक बनने, सड़क पर चलते समय यातायात नियमों व संकेतों का पालन करने, वाहन लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, फिटनेस व इंश्योरेंस के बिना वाहन नहीं चलाने, वाहन प्रदूषण नहीं फैलाने, बिना नशे का वाहन चलाने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने आदि की शपथ दिलायी गयी।
रन फ़ॉर सेफ्टी के तहत कई बच्चों को किया गया सम्मानित
रन फ़ॉर सेफ्टी कार्यक्रम में लड़कियों में प्रथम स्थान पर रहने वाली अमृता पूर्ति,द्वितीय स्थान पर मीना कुमारी एवं तृतीय स्थान पर बबीता कुमारी को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह लड़को में प्रथम स्थान के लिए दिलीप प्रजापति, दूसरे स्थान के लिए सोनू पासवान एवं तीसरे स्थान के लिए विवेक कुमार को सम्मानित किया गया।
इसी तरह संत मरियम स्कूल में हुए वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भी अव्वल रहने वाले छात्रों एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया।
ट्रैफिक प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य हेतु रुद्रानंद सरस को किया गया सम्मानित
रन फ़ॉर रोड सेफ्टी कार्यक्रम में ट्रैफिक प्रबंधन में बेहतर कार्य करने हेतु ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।इस दौरान तीन अन्य पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
इधर ,सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ही संपूर्ण समाहरणालय परिसर में स्तिथ विभिन्न विभागों के कार्यालय में सांकेतिक यमराज के माध्यम से पदाधिकारियों एवं विभिन्न सरकारी कर्मचारियों से वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने की अपील की।
इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छः मुहान चौक,रेड़मा चौक,चैनपुर सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित कई विषयों पर भी जागरूक किया गया।
Comments
Post a Comment