पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
खादगढ़ा बस स्टैंड एवं नामकुम बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक
छोटानागपुर उच्च विद्यालय प्लस टू स्कूल रातू में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विभान फ्यूल पेट्रोल पंप, रातू में बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए किया गया जागरूक एवं पम्प्लेट वितरण
आज दिनांक 30 जनवरी 2021 को जिला सड़क सुरक्षा समिति रांची की टीम द्वारा छोटानागपुर उच्च विद्यालय प्लस टू स्कूल रातू में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटना को कैसे रोका या कम किया जा सके इसकी भी जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को अपने-अपने परिवार में वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के महत्व के बारे में चर्चा करने को कहा गया। उन्होंने थोड़ी सी चूक के कारण होने वाली सड़क दुर्घटना से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा करवाने पर जोर दिया। सड़क पर चलते समय मोबाईल के प्रयोग से हो रही दुर्घटनाओं को भी बताया गया, ताकि भविष्य में विद्यार्थी ऐसी गलती न करें। साथ ही 2020 में हुए सड़क दुर्घटना के आंकड़े के बारे में भी बताया गया तथा पम्पलेट भी बांटा गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई गई।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, प्रिंसिपल एवं शिक्षक शामिल थे।
वाहन चलाते समय हेलमेट रक्षा कवच का कार्य करता है
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही बताया गया कि सड़क सुरक्षा अभियान या पुलिस के डर से हेलमेट का प्रयोग नहीं करें इसे अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण व अनिवार्य काम समझें।
Comments
Post a Comment