पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
बिना सुविधा टैक्स लेने वालों को क्यों मिले विशेष पैकेज : दीपक
हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठेंगे, नगरीय सुविधा बहाल कराकर मानेंगे।
अपने संकल्प को पूरा करने में जुटे निगम के विपक्ष के बोल दीपक तिवारी ने सरकार को मेदिनीनगर की जनता को टैक्स में रियायत दिलाने के संघर्ष को और तेज कर दिया है। नगर आयुक्त से बैठक के उपरांत दीपक तिवारी ने राजनीतिकबाजों की तरह हाथ पर हाथ धर के बैठने के बजाय सरकार को जल्द से जल्द जुर्माना,ब्याज माफ करने एवं तीन माह की रियायत देने की मांग कर दी। ताकि पलामू मुख्यालय की जनता को तत्काल राहत मिल सके। कांग्रेसी नेता दीपक तिवारी ने पलामू प्रमंडल के सरकार मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मुलाकात कर फिर से प्रोपर्टी टैक्स में छूट एवं तीन माह की अवधि विस्तार की मांग रखी, एवं उनके निर्देश पर सरकार की ओर से आहूत बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता एवं गैरजिम्मेदाराना रवैया से अवगत कराया। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मंत्री मिथलेश ठाकुर ने दीपक की मांग को उचित ठहराया। साथ ही नगर विकास विभाग को मेदिनीनगर नगरनिगम में शामिल किए गए राजस्व ग्रामों में संपत्ति कर का जुर्माना एवं ब्याज माफ करने तथा कर वसूली हेतु तीन माह का अवधि विस्तार के लिए विधिसम्मत कारवाई करने का आग्रह किया है। जिसके लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक को पत्र लिख कर वसूले जा रहे जुर्माना एवं ब्याज को माफ करने एवं नगरीय सुविधा बहाल करने संबंधी कारवाई करने का निर्देश दिया है। राजधानी रांची से लौटने के उपरांत दीपक तिवारी ने बताया कि झारखंड की गठबंधन वाली सरकार जनहित मुद्दों पर संवेदनशील है। नगरों को सजाने-संवारने के प्रति कृतसंकल्पित भी है। मगर राजनीतिकरण की वजह से जनता को उसका हक नहीं मिल पा रहा है। दीपक ने बताया कि मंत्री महोदय ने मेदिनीनगर की जनता के साथ हो रहे अन्याय पर नजर बनाए हुए हैं, जिस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस के विश्रामपुर विधानसभा प्रभारी की माने तो जहां पर भी भाजपाई पदधारी हैं वहां पर जनता के प्रति दयाभाव दिखाया नहीं जा रहा है। ये विडंबना है पलामू का, यहां ऐसे जनप्रतिनिधि चुन कर आते हैं जो सरकार से मांगने में भी परहेज करते हैं। साल भर, छ: माह की अवधि मांगने के बजाय तीन माह का समय जनता को रियायत देने के लिए मांगते हैं।
वहीं मेयर के बयान पर दीपक तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि विशेष पैकेज की मांग लूटने के लिए किया जा रहा है। जनता के मुद्दों पर बैठक से भागने वाले जनता से टैक्स भी वसूलें और विशेष पैकेज भी लें। ये चाहत इनके चरित्र को जगजाहिर कर रही है। इतना ही नहीं दूसरे पार्टी से मंत्री का गोद लेने के बयान पर हमला बोलते हुए दीपक ने कहा कि आप भी भाजपा की नहीं थी, फिर रघुवर दास ने क्यों गोद लिया? ये नीतियां भाजपाईयों की होगी, यहां जनता एवं जनता के लिए संघर्ष करने वालों की सुनी जाती है।विज्ञापन
पलामू के सेवादार दीपक तिवारी ने बताया कि नवगठित नगरनिगम मेदिनीनगर में होल्डिंग टैक्स वसूली पर जनता जागरूक हो, एवं एकजुट होकर अपने हक अधिकार के लिए आवाज बुलंद करें। अन्यथा यहां कि जनप्रतिनिधि जनता के नहीं बल्कि जनता के खिलाफ काम कर रहे हैं। अपने लिए मांग करना हो तो अधिकाधिक डिमांड रखते हैं, और जनता के लिए नियम कानून का हवाला देकर आंख में धूल झोंकते हैं।
बता दें कि मेदिनीनगर नगरनिगम में नये क्षेत्रों में की जा रही होल्डिंग टैक्स वसूली के खिलाफ दीपक तिवारी ने निगम को घेरा था। जिसके लिए मंत्री मिथलेश ठाकुर के संज्ञान लेने पर नगर विकास विभाग ने बैठक कर प्रतिवेदन मांगा था। मगर उस बैठक में मेयर, डिप्टी मेयर समेत पार्षदों ने भाग नहीं लिया था, जिससे खफा होकर निगम परिसर में दीपक तिवारी ने साष्टांग दंडवत कर जनता के समर्थन से निगम सभागार में बैठने का संकल्प लिया था।
Comments
Post a Comment