पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदनीनगर
धर्मेंद्र सिंह ,पलामू ,झारखंड
मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर के पक्ष में भाजपा नगर मंडल के उतरने से कांग्रेस नेता दीपक तिवारी ने निगम के खिलाफ दोहरी ताकत से हमला बोला है। तिवारी ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मेयर द्वारा चुनाव पूर्व किए गए वादों की याद दिलाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर के कारनामों का खुलासा किए जाने लगा है तो मेयर बौखला गई हैं। यही कारण है कि वह अपनी वकालत के लिए भाजपा नगर मंडल का सहारा ले रहे हैं। नगर मंडल अध्यक्ष के सत्ता से सवाल पूछने की बात पर दीपक तिवारी ने कहा की सरकार के गलत नीतियों का भी मैं विरोध करता रहा हूं।इसका ज्वलंत उदाहरण भोजपुरी, मगही और हिंदी को एस एस सी से हटाने पर मैने माननीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर को आवेदन देकर विरोध जताते हुए इन भाषाओं को पुनः शामिल करने का आग्रह किया है। तिवारी ने निगम के विकास को लेकर खुले मंच से बहस की चुनौती देते हुए कहा कि मेयर जनता को सिर्फ यह बता दें कि उन्हें चुनाव के वक्त किए गए कितने वादों को पूरा किया है। तिवारी ने चुनाव के वक्त मेयर द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र की कॉपी भी मीडिया को उपलब्ध कराई और कहा कि चुनाव के वक्त वोट हासिल करने के लिए जनता से 15 वादे किए गए थे, इनमें से एक भी अब तक पूरा नहीं हुआ। इसके बावजूद मेयर जनहितैषी होने का दावा करते हैं। शायद उन्हें पता नहीं है कि ये पब्लिक है सब जानती है।
झारखंड प्रदेश इंटक सचिव तिवारी ने कहा कि मेयर और से जब उनके कार्यों का हिसाब मांगा जा रहा है तो वो उस पर पर्दा डालकर बचने का प्रयास कर रहे हैं। चुनावी वायदों से मुकरने वाले ऐसे जनप्रतिनिधियों से होशियार रहने की जरूरत है। क्योंकि जनता को बरगलाने वाले ऐसे ही जनप्रतिनिधियों पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने निगम के नियमों में संशोधन किया है।
निगम में विपक्ष की भूमिका निभा रहे तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार ने निगम में जुड़े क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं बहाल करने के बाद टैक्स वसूली का निर्देश दिया, लेकिन निगम का सारा जोर टैक्स वसूली पर केंद्रित रहा। कांग्रेस युवा नेता ने यह भी कहा कि मेयर का आरोप है कि टैक्स की वसूली सरकार से नियुक्त एजेंसी ने की, तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उक्त एजेंसी की नियुक्ति किसकी सरकार ने की थी। टैक्स का बोझ तो पूर्ववर्ती रघुवर सरकार की देन है। पार्षदों के तमाम आग्रह के बाद भी तत्कालीन नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने मेदिनीनगर की जनता को कोई रियायत प्रदान नहीं की। लेकिन इसके ठीक विपरीत जब राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी तो मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पार्षदों के निवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 महीने की मोहलत जनता को दिलवाई।
तिवारी ने भाजपाई के नाम पर मेयर के पक्ष में बोलने वालों को पेड़ समर्थक की संज्ञा देते हुए कहा कि पहले उन्हें यह जान लेना चाहिए उनके घर से ही होल्डिंग टैक्स के नाम पर वसूली जारी है। जिसके लिए सरकार ने पलामू के सेवादार दीपक तिवारी और नए क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया है। उन्होंने कहा कि निगम को नए क्षेत्रों में सुविधाएं बहाल करनी ही पड़ेगी। क्योंकि जनता के लिए उनका संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। तिवारी ने शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के लिए भी निगम को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि यह कह कर जिम्मेदारी से पिंड नहीं छुड़ाया जा सकता है कि यह काम पीएचडी का है। अगर काम पीएचईडी का है तो मेयर क्रमशः चैनपुर और सुदना पेयजल आपूर्ति योजना को गोद लेने का ढोंग क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी का टैक्स निगम वसूलता है तो जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना भी निगम का ही काम है। तिवारी ने यह भी कहा कि मुझमें कितना दम है इसका फैसला जनता की अदालत में हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मेयर को नैतिकता का बोध होना चाहिए और अगर उनकी जिम्मेदारियां नहीं संभल रही है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।इस प्रेस वार्ता में नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद गुप्ता,भुइयां युवा समिति के जिला अध्यक्ष चंदन भुइयां,परवेज अख्तर,प्रकाश वर्मा,राकेश तिवारी दिलीप गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment