पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
गढ़वा, भवनाथपुर
शिव कुमार का रिपोर्ट
भवनाथपुर प्रखंड स्थित बुका ग्राम के स्व राम पवन भुइयाँ के पुत्र योगेंद्र भुइँया उम्र 26 वर्ष की आकश्मिक मृतयु आज बुका गाँव स्थित उनके पैतृक आवास पर हो गई,जो लगभग पिछले चार माह से मधुमेह रोग से पीड़ित थे,मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी सहित तीन बच्चों को छोड़ गए।
घटना की सूचना पाते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव,विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह,भानु गुप्ता,विपिन चौबे,मंडल मंत्री रवि पाल,चंद्रदेव रावत,गुठल रावत,प्रदीप यादव सहित अन्य लोग स्थल पर पहुँच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया,तथा माननीय विधायक श्री भानु प्रताप शाही जी के तरफ से हरसंभव मदत का भरोसा के साथ पारिवारिक लाभ,विधवा पेंशन एवं अम्बेडकर आवास का लाभ दिलाने हेतु संबंधित पंचायत सेवक को आवश्यक कार्यवाई हेतु निर्देशित किया ।
Comments
Post a Comment