पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि मेदनीनगर
पलामू झारखंड
ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में भारत की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप को जीत लिया है।
वह पहली बार टी20 में वर्ल्ड चैंपियन बना है। उसने रविवार (14 नवंबर) को खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। कीवी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी बार लिमिटेड ओवर के फाइनल में हारी है। उसे 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2015 वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में दो विकेट पर 173 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर फाइनल में हीरो साबित हुए
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने कहा- पहली बार टी20 विश्व कप जीतने पर गर्व है। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। लोगों ने हमारा बोरिया बिस्तर बांध दिया था लेकिन हमने हार नहीं मानी और शानदार वापसी की। मेरी नजर में तो जांपा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करके बड़े विकेट लिए। मिशेल मार्श ने पहली गेंद से ही दबाव बना दिया। मैथ्यू वेड ने सेमीफाइनल में मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर कमाल किया।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा- हमें लगा कि यह स्कोर अच्छा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने बखूबी उसका पीछा किया। वह शानदार टीम है और पूरे टूर्नामेंट में उसने यादगार प्रदर्शन किया। हम ज्यादा पीछे नहीं थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने हमें कोई मौका नहीं दिया। इसके बावजूद मुझे टीम के प्रदर्शन पर गर्व है।
Comments
Post a Comment