पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
पलामू डिस्टिक्ट एथलेटिक्स क्राँस कंट्री चैंपियनशिप 2021 के द्वारा जी.एल.ए कॉलेज मैदान में 25 और 26 सितंबर 2021 को एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई । जिसमें एम. के. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं ने भाग लिया । दशम कक्षा की छात्रा शालिनी ने 3000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में तथा शॉट पुट थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया। आठवीं कक्षा की छात्रा शिवानी कुमारी ने 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में तथा 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया।
इन दोनों छात्राओं को 27 अक्टूबर को विद्यालय प्रांगण में एक सादे समारोह में विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन. खान ने अपने कर कमलों से मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की हर उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव की बात है ।उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को उत्साहित करते हुए साहित्यक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद की सभी गतिविधियों में सम्मलित होने की बात कही। आज के समय में पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों का भी महत्व बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि आज पुरानी कहावत बदल गई है और आज की कहावत यह है की ‘पढ़ोगे लिखोगे होगे नवाब खेलोगे कूदोगे होगे लाजवाब ।’
उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेल शिक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा, विक्रम रॉय और काजोल के साथ विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment