पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
डाल्टेनगंज--इंडियन फुटबॉल क्लब बसरिया द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन दरहाटाँड़ के मैदान में किया गया जिसका उदघाटन अविनाशदेव सदस्य झारखंड माटीकला बोर्ड झारखंड सरकार ने गेंद को अपने पैरों से उछाल कर किया। इसके पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ियों से मुख्यातिथि अविनाशदेव ने परिचय प्राप्त किया। परिचय प्राप्त के दरम्यान मलंगा नामक एक दिव्यांग खिलाड़ी सबों को प्रभावित किया जिसे अविनाशदेव ने विशेष तौर पर शुभकामनाएं देते ऊंचाई छूने के लिए हौसला को बुलंद किया। खिलाड़ियों दर्शकों को संबोधित करते अविनाशदेव ने कहा जो आदमी जीवन में जोखिम नहीं उठाया वह जालिमों के जाल में फंस जाएगा। सह मात के खेल में फेल हो जाएगा लेकिन जिंदगी के हर दावँ पेंच से निकलना है तो खेल खेलिए जहाँ सिखाया जाता है कि गोल कैसे मारना है सफ़ल कैसे होना है वह गुर सीखना पड़ता है और हालात सीखा देता है इसलिए युवा वर्ग को खेल खेलना चाहिए। खेलेगा युवा तो खिलेगा युवा। खेल में व्यवहारिक जीवन का समग्र शिक्षा छिपा है,जहाँ सभी तरह के स्वास्थ्य का राज भी है। जनप्रतिनिधियों एवं सरकार से साग्रह निवेदन भी होगा कि हर पंचायत में एक बेहतर खेल का मैदान हो जहाँ से गांव के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का परचम लहरा सके। इस मौके पर खेल प्रायोजक चैनपुर प्रखण्ड के जिला पार्षद शैलेन्द्र कुमार शैलू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। शैलू जी ने फूलमाला देकर खिलाड़ियों ने करतल ध्वनि से अविनाशदेव जी को स्वागत किये।
Comments
Post a Comment