पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
भारत ने श्रीलंका को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में मात दे दी है. कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ उसने वनडे सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है. तीन मैचों की सीरीज में वह 2-0 से आगे हो गई है.
मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. अविष्का फर्नांडो और असलंका के अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए. टीम इंडिया ने 276 रनों के लक्ष्य को 49.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
पुछल्ले बल्लेबाज दीपक चाहर ने भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाए और टीम को जिताने में बेहद अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 82 गेंदों में 7 चौकों औऱ 1 छक्के की बदौलत नाबाद 69 रन की पारी खेली। विज्ञापन
चाहर ने भुवनेश्वर कुमार के साथ आठवें विकेट के लिए 84 रन की अटूट साझेदारी की। भुवेश्वर ने 28 गेंदों में 2 चौकों के जरिए नाबाद 28 रन बनाए। एक समय भारतीय टीम 193 के कुल स्कोर पर 7 विकेट गंवाकर जूझ रही थी, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी तक उम्मीद नहीं छोड़ी। इनके अलावा सूर्यकुमार यादव (53), मनीष पांडे (37), क्रुणाल पांड्या (35), शिखर धवन (29), पृथ्वी शॉ (13), हार्दिक पांड्या (0) और इशान किशन ने एक रन बनाया। श्रीलंका के लिए वनिन्दु हसरंगा ने तीन जबकि कसुन रजिता, लक्षण संदाकन और दासुन शनाका ने एक-एक विकेट चटकाया।
इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 269 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए चरित असलंका (65) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके अलावा अविष्का फर्नांडो (50), मिनोड भानुका (36), धनंजय डिसिल्वा (32), कप्तान दासुन शनाका (16), वनिन्दु हसरंगा (8), भानुका राजपक्षे (0), लक्षण संदाकन (0) और दुष्मंथा चमीरा ने 2 रन का योगदान दिया। वहीं, चमिका करुणारत्ने 33 गेंदों में 5 चौकों के जरिए 44 रन बनाकर नाबाद रहे। कसुन रचिता ने नाबाद एक रन बनाया। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन जबकि दीपक चहर ने दो विकेट झटका। श्रीलंका का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
Comments
Post a Comment