पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
क्रिकेट युवाओ का जुनून बन गया है। भरदुल सिंह।मेदिनीनगर,
राजा मेदिनीराय यंग स्टार क्रिकेट क्लब धमधमवा पोलपोल के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन । समाजिक कार्यकर्ता भरदुल सिंह ने कहा क्रिकेट युवाओं का जुनून बन गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है, जरूरत है सही मार्ग दर्शन की। वे पोलपोल के घोरही में 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन राजा मेदिनीराय यंग क्रिकेट क्लब धमधमवा पोलपोल के द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।खेल में कभी हार तो कभी जीत लगा रहता है।हमे हार से कभी निराश नही होना चाहिए क्योंकि हार ही जीत का राह दिखाती है । विज्ञापन
वही अधिवक्ता संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है।इससे सौहार्द बढ़ता है।खेल को भाईचारे के साथ खेलना चाहिए ।खेल से हमारे मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है । आज क्रिकेट को ले लोगो मे काफी दीवानगी बढ़ी है।हमे ग्रामीण खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करने की जरूरत है।मौका मिले तो ग्रामीण खिलाड़ी भी बेहतर कर सकते हैं। पहले दिन का मैच टाइगर क्रिकेट क्लब घोरही व आर डी एक्स क्लब सुआ के बीच खेला गया।12 ,12 ओवर का मैच होगा।इसमे जिले के विभिन्न क्षेत्र के टीम हिस्सा लेंगे।10 दिनों तक मैच का आयोजन होगा।मैच जीतने वाले टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये व कप से पुरस्कृत किया जाएगा।वही द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को पांच हजार रुपया व कप देकर पुरस्कृत किया जाएगा । मौके पर सरजा के मुखियाआनंद कुमार, कमेटी के राकेश सिंह, पिंटू सिंह, विजय सिंह, दिवाकर सिंह, व्यास सिंह ,अजय सिंह, जितेंद्र सिंह ,अभिजीत कुमार सिंह, मंतोष कुमार सिंह, ध्रुव कुमार पाल समेंत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment