Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

नावा बाजार के अपग्रेड राजकृत टेन प्लस टू विद्यालय के एक छात्र व दो छात्रा राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेल के लिए हुए चयनित

पलामू समाचार केंद्र
 बबलू कुमार गुप्ता 
नावाबाजार प्रतिनिधि
+917979886793
 नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित अपग्रेड राजकृत टेन प्लस टू उच्च विद्यालय नावा बाजार के एक छात्र आकदास राजा व दो छात्रा सानिया प्रवीण, जैस्मिन खातून झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेल के लिए चयन किया गया।
मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक टूटी ने कहा कि नावा बाजार टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के एक ही विद्यालय के तीन विद्यार्थी झारखंड राज्य एथलेटिक्स खेल में चयन होना नावा बाजार प्रखंड का गौरव की बात है ।इससे क्षेत्र के अभिभावकों को प्रेरणा लेने की जरूरत है ।जो अपने बच्चों को खेल के प्रति सजग अनुभव दिखाते हुए नावा बाजार का नाम झारखंड राज्य में  रोशन करने का  गौरव प्राप्त होगी।विज्ञापन

Comments