पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावाबाजार प्रतिनिधि
खेल मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है खेल मनोरंजन के साथ-साथ योग उत्तम साधन है। खिलाड़ी खेल की भावना से खेल को चलना चाहिए जीत हार लगा रहता है । हार में भी जीत है उक्त बातें इटको पंचायत मुखिया अजय कुमार उर्फ दीपक गुप्ता नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद मार्केट के डाक बंगला मैदान में नवनिर्मित बस स्टैंड के समित रविवार को नॉक आउट कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कहीं।विज्ञापन
मौके पर विजेता टीम बस स्टैंड क्रिकेट क्लब नावा बाजार के कैप्टन रिजवान अहमद को मेडल पहनाकर विनर कप तथा नगद इक्कीस सौ रुपया तथा उपविजेता शहंशाह क्रिकेट क्लब नावा बाजार के कैप्टन शवाब खान को मेडल पहनाकर रनर कप व एक ग्यारह सो रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।
मैच शंहशाह क्रिकेट क्लब नावा बाजार बनाम बस स्टैंड क्रिकेट क्लब नावा बाजार के बीच 16 बार का खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए शहंशाह क्रिकेट क्लब 13 ओभर में 10 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जबकी जवाबी पारी खेलने उतरी बस स्टैंड क्रिकेट क्लब नावा बाजार 9ओभर में 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाएं
जहां बस स्टैंड क्रिकेट क्लब नावा बाजार 7 विकेट से जीत दर्ज की।
मैन ऑफ द सीरीज प्रिंस खान व मैन ऑफ द मैच आशीष सोनी को दिया गया उक्त मौके पर उप मुखिया मिर सिक खान, क्रिकेट अध्यक्ष आरिज आलम, मेराजउद्दीन खान, वार्ड सदस्य सुदामा प्रसाद गुप्ता, मीर सलमान, सोनू कुमार दीपक कुमार अभय कुमार वारिस खान, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment