पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम में दौड़े पलामू के सांसद व उपायुक्त
भारत सरकार की युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय विभाग की संस्था नेहरू युवा केंद्र के द्वारा देश की आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह को जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस,पलामू जोन के एनसीसी के स्वयंसेवको ने भाग लिया।मौके परकार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह पलामू संसद बीडी राम ने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।इस फ्रीडम रन का विषय जन भागीदारी से जन आंदोलन है। इसका उद्देश्य लोगों के दैनिक जीवन में दौड़ एवं खेल जैसी फिटनेस जैसी गतिविधियों मे प्रोत्साहीत करना तथा फिट जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
उपायुक्त एवं नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति,नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना
उपायुक्त शशि रंजन,एनपीयू कुलपति राम लखन सिंह व नेहरू युवा केन्द्र संगठन के डिवाइयो पवन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रगान एवं गगनचुंबी नारों के साथ हरी झण्डी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया।मौके पर उपायुक्त ने युवाओं /प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए लोगों को फिट रहने की विस्तार से जानकारी दी प्रतिज्ञा दिलाई गई,साथ ही इसे हर एक व्यक्ति को अपने घर एवं गली मुहल्ले से शुरू करने की सलाह दी। एनपीयू कुलपति ने कहा कि युवाओं को अपने जीवन में भारत की आजादी के 75वीं वर्ष के अवसर पर अमृत महोत्सव के तहत युवाओं /लोगों के दैनिक जीवन में दौड़,खेल,फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित के साथ आलस्य, तनाव,चिन्ता व रोग से आजादी के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।इसके पूर्व अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर पंडित दिन दयाल की तस्वीर पर सभी अतिथियों ने माल्यार्पण कर नमन किया। विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र पलामू के डिवाइयो पवन कुमार ने जागरुक करते हुए कहा कि कोविड -19 के दिशा-निर्देशों स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है एवं सभी को शारीरिक गतिविधियाँ जैसे दौड़, खेल कूद, व्यायाम इत्यादि को अपनी जीवन शैली में शामिल करना चाहिए।
इस मौके पर विनीत कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर उपरोक्त के अलावे उप महापौर,एनसीसी के स्वयंसेवक एवं एनएएस के स्वयंसेवक सहित 150 युवा तरुणाई उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment