पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आज पुलिस स्टेडियम मेदनीनगर में आयोजित दो दिवसीय जूनियर बालक/ बालिका जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ ।
पलामू जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, गढ़वा जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार एवं प्रन्यास विकास संस्थान तथा मृणाल संस्थान के संस्थापक प्रोफेसर अमरेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दौड़ प्रारंभ कराया। एथलेटिक्स के सभी आयु वर्ग अंडर 14 वर्ष ,16 वर्ष, 18 वर्ष, 20 वर्ष के बालक बालिका ट्रैक, फील्ड इवेंट के विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । इसके अलावा प्रतियोगिता में ग्रुप सैंपियन को भी ट्रॉफी प्रदान किया गया । साथ ही ओवरऑल चैंपियन बालक बालिका को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया ।इसके अतिरिक्त अपने ग्रुप में चैंपियन खिलाड़ी को प्रन्यास विकास संस्थान तथा मृणाल संस्थान पलामू के द्वारा खिलाड़ी को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। विज्ञापन
समारोह का संचालन पलामू जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमलानंद दुबे ने किया। इस अवसर पर वूशु संघ के अध्यक्ष उमेश रमेश चंद्र प्रसाद, पलामू जिला शूटिंग संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र पाठक आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
खेल का संचालन प्रदीप कुमार मेहता के नेतृत्व में अनिल कुमार पांडे ,शैलेंद्र प्रताप सिंह, आनंद माधव पांडे एथलेटिक प्रतियोगिता के ऑफिस कंट्रोलर उमर राशिद जिया,सोनी कुमारी ,प्रीति कुमारी सुनील कुमार यादव, चंगेज खान, दिव्या, आशुतोष पांडे , पंकज तिवारी,आकांक्षा सिन्हा, राधा कुमारी, सिद्धार्थ कुमार,प्रीतम शुक्ला, सुबोध कांत वर्मा, लाल बहादुर, पंकज मेहता , आकाश कुमार , वेद प्रकाश, मोहम्मद इदरीश इत्यादि ने खेल संपन्न कराया।
मुख्य अतिथि पलामू जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा के द्वारा अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग में सहोदय उच्च विद्यालय शाहपुर एवं बालिका वर्ग में रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी मेदनीनगर और सहोदय उच्च विद्यालय शाहपुर ग्रुप चैंपियन , अंडर 16 वर्ष बालक डे बोर्डिंग एथलेटिक संस्थान मेदनीनगर, बालिका वर्ग में रॉयल स्पोर्ट्स एकैडमी मेदनीनगर ग्रुप चैंपियन, अंडर 18 वर्ष बालक वर्ग में बालिका वर्ग में रॉयल स्पोर्ट्स एकैडमी ने ग्रुप चैंपियन, अंडर 20 वर्ष बालक वर्ग में डे बोर्डिंग एथलेटिक्स सेंटर मेदनीनगर,बालिका वर्ग में रॉयल स्पोर्ट्स अकैडमी मेदनीनगर ग्रुप चैंपियन का खिताब जीता एवं इसके अलावा ओवरऑल चैंपियन बालक वर्ग में डे बोर्डिंग एथलेटिक्स सेंटर मेदनीनगर एवं बालिका वर्ग में रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी मेदनीनगर ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता जिसको मुख्य अतिथि पलामू जिला खेल पदाधिकारी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । इसके अलावा अपने ग्रुप में चैंपियन खिलाड़ी को प्रयास संस्थान तथा मृणाल संस्थान के द्वारा अंडर 14 ,16 ,18 ,20 ,वर्ष के बालक बालिकाओं को बेस्ट एथलीट का ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आजाद शत्रु प्रसाद सिन्हा ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता मैं प्रत्येक इवेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा । धन्यवाद ज्ञापन पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने किया।
संजय कुमार त्रिपाठी
सचिव
पलामू जिला एसोसिएशन
Comments
Post a Comment