पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पुलिस लाइन स्टेडियम में पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन प्रमंडलीय आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी की गरिमा मई उपस्थिति में हुई.
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
दिनांक 29 अक्टूबर 2021 को पुलिस लाइन स्टेडियम में पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में उपमहानिरीक्षक पलामू रेंज राजकुमार लकड़ा, पुलिस अधीक्षक पलामू चंदन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक लातेहार अंजनी अंजन, एसपी अभियान बीके मिश्रा , डिप्टी मेयर मंगल सिंह,तीनों जिला के डीएसपी और अनुमंडल पुलिस अधिकारी तथा अन्य अतिथि गण शामिल हुए। उदघाटन पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय के द्वारा प्रमंडलीय आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी की गरिमामय उपस्थिति मे किया गया एवं खेल की सभी प्रतियोगितायों को शुरू करने की इजाजत दी गई। उदघाटन समारोह के दौरान तीनो जिला के पुलिस बल के खिलाड़ियों के द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया एवं आयुक्त महोदय और पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय , पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मियों के साथ समारोह में शामिल अन्य अतिथियों द्वारा गुब्बारों का गुच्छा एवं आतिशबाजी के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल खेलो को प्रारंभ किया गया। तथा आज खेले जाने वाले खेल वॉलीबॉल एवं हॉकी की शुरुआत आयुक्त महोदय पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय एवं अन्य पदाधिकारी के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए प्रारंभ करवाया गया।सादर
पलामू पुलिस
Comments
Post a Comment