पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
फुटबॉल को किक मार,उपायुक्त ने किया शुभारंभ
11 से 13 दिसंबर तक चलेगा जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता
मेदनीनगर के जिला स्कूल मैदान में शनिवार को उपायुक्त शशि रंजन ने फुटबॉल को किक मारकर जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. शुभारंभ के पश्चात विभिन्न प्रखंडों के बीच मैच खेला गया जिसमें मोहम्मदगंज ने हुसैनाबाद को 4-0 से नौडीहा बाजार ने नवाबज़ार को 2-01 से तरहंसी ने पिपरा को 2-0 से पांकी ने पड़वा को 2-0 व लेस्लीगंज ने मनातू को 1-0 से पराजित किया. इसके पूर्व जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहार ने उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त को बुके देकर स्वागत किया.जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आखिरी मैच दिनांक 13 दिसंबर को खेला जायेगा.मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने मैच के पूर्व सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के खेल प्रतिभा को निखारने के लिए मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता कराई जा रही है.उन्होंने कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही युवाओं में आपसी सद्भावना भी बढ़ती है.इसी तरह विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. मौके पर विभिन्न टीम के खिलाड़ियों,खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा,मैच रेफरी समेत अन्य उपस्थित थे.विज्ञापन
Comments
Post a Comment