पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावा बाजार प्रतिनिधि
नावा बाजार थाना में पदस्थापित नए थाना प्रभारी दीपक कुमार दास ने रविवार को योगदान दिया ।मौके पर पदस्थापित थाना प्रभारी ने कहा कि नावा बाजार थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने का प्रयास रहेगा। जनता को सुशासन एवं न्याय मेरी प्राथमिकता रहेगी। जनता को बेवजह परेशान नहीं होनी पड़ेगी किसी भी प्राथमिकता पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उचित करवाई की जाएगी। मौके पर एसआई नंद किशोर दास संजय सिंह पीएसआई सुजीत राणा बसंत कुमार कुंदन पासवान भाशो रजक बबलू प्रसाद गुप्ता आरीज आलम उपस्थित थे।विज्ञापन
Comments
Post a Comment