पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
योजनाओं के क्रियान्वयन में लायें गति
पदाधिकारी, कर्मी अपनी जिम्मेदारियों को समझें, लोगों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ
उपायुक्त पहुंचे रामगढ़ प्रखंड कार्यालय, मुखिया पंचायत सचिव व प्रखंड कर्मियों के साथ की बैठक
पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कहा कि योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिले। इसमें किसी तरह के कोताही नहीं बरतें। पंचायतों से शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी। गुणवत्तापूर्ण कार्य करें, गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगी। आमजनों की समस्याओं का निदान हो, सभी को इसका ध्यान रखना है। प्रखंड क्षेत्र में चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लायें। उपायुक्त आज रामगढ़ प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उपायुक्त ने मुखिया, प्रखंडकर्मी एवं पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत अभियान, स्वास्थय सहित सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। साथ ही प्रखंड एवं पंचायत क्षेत्र के गांवों में सड़क, बिजली, पानी इत्यादि समस्याओं से रू- ब-रू हुए और जिन स्थानों पर समस्याएं हैं उसे दूर करने का निदेश दिया। साथ ही प्रखंड मुख्यालय से गावों की दूरी और कनेक्टिविटी से भी अवगत हुए।
उपायुक्त ने कहा कि पदाधिकारी, कर्मी अपनी जिम्मेदारियों को समझे और योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। पंचायत सचिव पंचायतों में रहकर कार्यों का सही से डॉक्यूमेंटेशन / अभिलेख तैयार करें। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं जैसे लाह की खेती, कालीन बुनना आदि के कार्यो को कराने के लिए लोगों को समूह निर्माण कराने पर जोर दिया।
मनरेगा की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिक-से-अधिक लोगों को काम में लगाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि COVID-19 के संक्रमणकाल के दौरान दूसरे राज्यों से आनेवाले श्रमिकों को मनरेगा कार्य से जोड़कर रोजगार देने का कार्य करें। उन्होंने मनरेगा के तहत विभिन्न योजनाओं को लेते हुए कार्य कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि जहां योजनाओं की बहुत जरूरत है, वहां के लिए योजनाओं का चयन करें और उसकी मॉनिटरिंग भी करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। आवास की सूची में जिनका भी नाम हो, उन्हें आवास अवश्य मिले। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सूची में नाम रहने के बाद आवास नहीं मिलने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव अपनी जिम्मेदारियों को समझें। पीएम आवास के लाभुकों का कार्य पंचायत में ही करें।
स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए
उपायुक्त ने शौचालय निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने का निदेश दिया। उन्होंने सामुदायिक शौचालय निर्माण पर बल दिया। साथ ही उसकी देखभाल सही से करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने नोवेल कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र में संक्रमण एवं जांच की स्थिति से अवगत हुए। साथ ही कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण से बचाव को लेकर सावधानी एवं सतर्कता बरतने की बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पलामू जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था देने को लेकर पलामू जिला प्रशासन कटिबद्ध है। प्रशासनिक स्तर पर कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए हर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन इन सबों के बीच व्यक्ति को खुद भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, ताकि संक्रमण के खतरे से बचा जा सके। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए आमजनों को घरों से बिना जरूरत नहीं निकलने की अपील की है। साथ ही हैंड सैनेटाइजर एवं साबुन- पानी से हाथों को धोते रहने की अपील की। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने, सामाजिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने, छींखते और खांसते समय अपने नाक और मुंह को रूमाल या टिश्यू से ढकने की अपील की है। साथ ही इन सबों के लिए जागरूकता पर बल दिया है।
बैठक में उपायुक्त श्री शशि रंजन के अलावा नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी नरेश कुमार वर्मा, जेएसएलपीएस की बीपीएम पुष्पलता कुमारी के अलावा मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक, महिला प्रसार पदाधिकारी, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment