पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मेडिकल काॅलेज के जमीन चयन को लेकर कवायद तेज, उपायुक्त जिशान कमर के निर्देश पर मेडिकल काॅलेज के लिए जमीन चयन को लेकर चंदवा पहुंचे अपर समाहर्ता एवं डीआरडीए निदेशक
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
चंदवा प्रखंड के चेटर पंचायत अतंर्गत एनएच के किनारे लटदाग में जमीन चयन को लेकर किया निरीक्षण
उपायुक्त जिशान कमर को रिर्पोट सौंपने की कही बात
जिले में मेडिकल काॅलेज खोलने के लिए जमीन चयन को लेकर सरकार से निर्देश प्राप्त होने पर जिला प्रशासन ने मेडिकल काॅलेज के लिए जमीन चयन को लेकर कवायद तेज कर दी है। मेडिकल काॅलेज के लिए जमीन चयन हेतु उपायुक्त जिशान कमर के निर्देश पर शनिवार को अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप एवं डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह चंदवा पहुंचे एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अरविंद कुमार के साथ प्रखंड के चेटर पंचायत अंतर्गत एनएच किनारे लटदाग में जमीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप एवं डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह के द्वारा जमीन की पूरी जानकारी सीओ अरविंद कुमार से ली गयी एवं जमीन का अवलोकन करते हुए पूरी रिर्पोट उपायुक्त जिशान कमर को सौंपने की बात कही। बीडीओ सह सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा मेडिकल काॅलेज के लिए निर्धारित जमीन की मापदंड के अनुसार लटदाग में उपलब्धता है। लेकिन इसकी जांच की जा रही है, जिसके बाद अपर समाहर्ता एवं डीआरडीए निदेशक के द्वारा उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
सांसद ने भी मेडिकल काॅलेज के लिए जमीन चयन की कही थी बात
वीसी के माध्यम से शुक्रवार को हुई दिशा की बैठक में सांसद सुनील कुमार सिंह के द्वारा भी मेडिकल काॅलेज खोले जाने को लेकर जमीन चयन की प्रक्रिया की जानकारी उपायुक्त जिशान कमर से ली गयी थी एवं उन्होने जमीन चयन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया था।
मेडिकल काॅलेज के 20 से 25 एकड़ जमीन की है आवश्यकता
मेडिकल काॅलेज खोले जाने को लेकर सरकार से प्राप्त निर्देश में काॅलेज के लिए 20 से 25 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। जिसको लेकर उपायुक्त जिशान कमर के निर्देश पर एसी आलोक शिकारी कच्छप एवं डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह चंदवा में जमीन का निरीक्षण किया।
Comments
Post a Comment