पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
आज 10 सितम्बर 2020 दिन गुरुवार को पलामू के लाल शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी की शहादत दिवस कर्नल संजय अखौरी के आवास (सुभाष चौक के नजदीक शहीद मनु अखौरी रोड) पर मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की दादी श्रीमती दया चरण एवं शहीद के पिता कर्नल संजय अखौरी एवं माता श्रीमती नीरा अखौरी ने संयुक्त रूप से शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि कर किया । इस अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा शहीद की प्रतिमा माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं 2 मिनट का मौन रखकर शहीद के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
17 स्कवाडन एयर फोर्स जिसे हम "गोल्डेन एरो" के नाम से जानते हैं जिसमें आज राफेल लड़ाकू विमान का इंडक्शन हुआ है। उसी युनिट में रहते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे शहीद मनु अखौरी। ज्ञात हो कि शहीद मनु अखौरी 10 सितंबर 2009 को पंजाब प्रांत के मुक्तसर जिले के भलाईयाना गांव में मिग 21 फाइटर प्लेन उड़ाते समय युद्ध अभ्यास के दौरान 1500 स्कूली बच्चों को बचाने में वीरगति को प्राप्त हुए थे। हमें इनकी शहादत पर गर्व है। हम सबों को इनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करने में अपना सर्वोच्च बलिदान जान देकर चुकाई है।इस अवसर पर रतन अखौरी, श्रीमती मधु अखौरी, पूर्व सैनिक विजयानन्द पाठक, जिला महामंत्री भाजपा, हरिहर तिवारी, शंभु सिंह श्री राम सिह अजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment