पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शहीद वीर बुधु भगत की शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज शहीद वीर बुधु भगत की शहादत दिवस पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश की आजादी में अमर शहीद वीर बुधु भगत का योगदान अतुलनीय है। हमसभी झारखंड वासियों को उनपर गर्व है। वीर बुधु भगत की शहादत हमें उनके आदर्शों एवं अपनी माटी के प्रति सच्ची निष्ठा निभाने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति से पहले वर्ष 1831-32 में अंग्रेजों के विरुद्ध झारखंड के वीर सपूत बुधु भगत ने विद्रोह किया था। वह अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बने।
शहीद वीर बुधु भगत ने लोगों को आजादी की लड़ाई के लिए हौसला देने का काम किया।
शहीद वीर बुधु भगत के आदर्श सदैव युवाओं को प्रेरणा देती है
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वे जानते थे कि अपना शासन और संस्कृति बचाए रखना है तो हर हाल में अंग्रेजों को देश से भगाना होगा। शहीद वीर बुधु भगत ने सभी जाति व धर्मों के लोगों को संगठित कर अंग्रेजों से लड़े और शहीद हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद वीर बुधु भगत का पूरा जीवन समाज के उत्थान लिए समर्पित था। उनके आदर्श आज भी युवा वर्ग को प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उनके दिखाए रास्ते और आदर्श पर चलकर ही खुशहाल और समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को पूरा कर सकेंगे। आइए हम सभी मिलकर वीर शहीद बुधु भगत के सपनों को साकार करें। उनकी शहादत पर उन्हें शत-शत नमन।
Comments
Post a Comment