पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
अखिल भारतीय भुइयां समाज छतरपुर पाटन ने मां शबरी जयंती आज धूमधाम से मनाई । कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने फीता काटकर व भगवान राम-लक्ष्मण व मां शबरी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता के आमंत्रण को स्वीकार कर भुइयाँ समाज के हजारों लोग हुए एक साथ एकत्रित
पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि माता शबरी ने भगवान राम को जूठे बेर खिलाए थे। माता शबरी की श्रद्धा भक्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके मन में भगवान राम के प्रति कैसा प्रेम था और भगवान राम ने माता शबरी के जूठे बेर को बड़े ही चाव से खाया था। भगवान के लिए सभी एक समान होते है। वे प्रेम के भूखे होते हैं।
विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने कहा कि भगवान ने इसमें एक संदेश दिया था कि हमें किसी के प्रति भेदभाव नहीं रखना चाहिए और समाज में एक साथ मिलकर रहना चाहिए, तभी समाज के हर वर्ग का विकास संभव है। अंत में शोभा यात्रा निकाला गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन कर्ता अशोक कुमार भुइयाँ जी, संचालन राजू रंजन भुइयां ने किया। मौके मीडिया प्रभारी विनय भुइयाँ, रमेश भुइयां, ललन भुइयाँ, रामप्रसाद भुइयाँ, जनेश्वर भुइयाँ, सूरत भुइँया, विश्वनाथ भुइयाँ, रमेश भुइयाँ के साथ मे हजारो लोग और मीडिया बंधु मौजूद थे।
Comments
Post a Comment